शराब के आय के मामले में सरकार का झूठ लगातार बेनकाब – 40 प्रतिशत राजस्व अर्जित करने का आंकड़ा तीन साल से झूठा साबित हो रहा : जयराम ठाकुर

by
प्रदेशभर में कई यूनिट्स के लिए के खरीदारी के लिए के लिए कोई नहीं आया सामने
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार का आबकारी विभाग से राजस्व अर्जित करने को को लेकर बोला जा रहा झूठ तीसरे साल भी बेनकाब हो रहा है। जिस तरह से शराब के ठेकों की नीलामी में कई यूनिट के लिए कोई बोली लगाने वाला सामने नहीं आ रहा है उससे ऐसा लग रहा है कि सरकार की नीतियों में कोई न कोई खामी है, जिसकी वजह से इतने बड़े पैमाने पर यूनिट्स नीलाम नहीं हो रही हैं। इसके पीछे भी किसी न किसी तरह का खेल होने का संभावना लोग जता रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने गत वर्ष भी नई शराब नीति से 40 प्रतिशत आय बढ़ाने के मामले में हिमाचल की लोगों से झूठ बोला था। मुख्यमंत्री ने विधान सभा में खड़े होकर कहा था कि नई शराब नीति से आबकारी से होने वाले राजस्व में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री और सरकार में बैठे लोग चाहे जितना झूठ बोल लें, लेकिन सच बाहर आ ही जाता है। सच्चाई यह है कि नई शराब नीति से प्रदेश के राजस्व में कोई वृद्धि नहीं हुई। मुख्यमंत्री को ऐसे झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना सही नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा इस सरकार में शराब माफिया हावी है। यही कारण है कि शराब ठेकों की नीलामी से राजस्व नहीं बढ़ पा रहा है जबकि हमारे समय में कोविड जैसी महामारी के बाबजूद हमने राजस्व घटने नहीं दिया था। सरकार के आंकड़े के हिसाब से हाल में खत्म हुए वित्तीय वर्ष के दौरान भी आबकारी की राजस्व में तीन तिमाहियों के दौरान पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जबकि मुख्यमंत्री हर जगह चालीस प्रतिशत वृद्धि का ढिंढोरा पीटते हैं। इस तरह से ही मुख्यमंत्री झूठ बोलकर सरकार चलाना चाहते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की हठधर्मिता से शराब ठेका नीलामी से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। नीलामी के आखिरी दिन भी प्रदेशभर में कई यूनिट्स नहीं बिके और नौबत यहां तक आई कि कई जगह रिजर्व प्राइस पर ही देने को मजबूर हो गए। आज अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक अब तक कई जिलों में कई यूनिट्स के खरीद के लिए किसी ने रुचि ही नहीं दिखाई है। जबकि कई जगहों पर रिजर्व प्राइस से भी नीचे बोली लगाने की सूचनाएं आ रही हैं। जिससे सरकार को राजस्व प्राप्ति में तगड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि शिमला, कांगड़ा और मंडी में छुट्टी के दिन भी नीलामी का दौर जारी रहा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को अपने झूठ से बाज आना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुजानपुर के परिणाम

हमीरपुर 17 मई। नगर परिषद सुजानपुर के सभी 9 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि वार्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ो लूटे 13 फार्मा कंपनियों से और लिए महंगे गिफ्ट : किस ड्रग कंट्रोलर ने कर दिया बड़ा खेल..जानिए कौन !!

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा व विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन का भ्रष्टाचार जाल आखिरकार ईडी  की गिरफ्त में आ गया है। ईडी सरीन को आय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देवी मां शिकारी की छांव में प्राकृतिक सौंदर्य, ट्री हाउस और ईको टूरिज्म का अनूठा संगम बायोडायवर्सिटी पार्क :

हिमाचल का नया ‘सैरगाह’: भुलाह का बायोडायवर्सिटी पार्क बना देशभर के पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना एएम नाथ।  मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नाचन वन मंडल के अंतर्गत जंजैहली के भुलाह में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने मणिमहेश यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर की चर्चा

यात्रा के दौरान सफाई का रखें विशेष ध्यान एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  विधायक डॉ. जनकराज ने मिनी सचिवालय भरमौर में मंगलवार को अतिरिक्त दण्डाधिकारी कुलबीर राणा के साथ एक बैठक की। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!