शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने की अपने दोस्त की हत्या, हुई थी कहासुनी

by
आदमपुर: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने साथी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मामला पंजाब के आदमपुर का है। जहां एक मजदूर ने अपने साथी को मौत के घाट उतर दिया।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के महादीपुर निवासी आनंद गुरिया के रूप में हुई है। बता दें कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आरोपी रामराय चंपई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आदमपुर थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस को हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद नहीं हुआ है।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के महादीपुर निवासी आनंद गुरिया के रूप में हुई है। बता दें कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आरोपी रामराय चंपई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आदमपुर थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस को हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद नहीं हुआ है।
रविवार की रात हुई थी कहासुनी-  मिली जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना पुलिस ने मकान मालिक हरदीप सिंह के बयानों पर यह एफआईआर दर्ज की है। मृतक आनंद गुरिया आदमपुर में मकान मालिक हरदीप सिंह के पास काम करता था। इस रविवार की रात दोनों साथ में शराब पीने गए थे। वहीं किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई । जिसके बाद धारदार हथियार से आनंद की हत्या कर दी गई।
मृतक की गर्दन पर किए कई वार-  आरोपी ने आनंद के सीने और गर्दन पर कई बार वार किए थे। सोमवार सुबह जब आनंद काम पर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। तब पता चला कि आनंद की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीबीआई ने गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर के बैंक खाते व लॉकर खंगाले : जेल में पूर्व डीजीपी के पिता ने करीब बीस मिनट तक की मुलाकात

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर l  सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी एचएस भुल्लर के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में 108.16 करोड़ की तीन विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण-शिलान्यास : रिज मजबूत होगा, पार्किंग बढ़ेगी; निगम कर्मियों को मिलेंगे आवास

एएम नाथ।  शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में 108.16 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक रिज मैदान में 66.81 करोड़...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1031 उम्मीदवार हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लड़ेंगे चुनाव : 1221 उम्मीदवारों में से 190 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन

चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 5 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटो पर होने वाले आम चुनाव के लिए 1559 उम्मीदवारों ने 1746 नामांकन पत्र...
पंजाब

13 बदमाशों के निशाने पर लुधियाना के 6 नेता : गिरफ्तार13 गैंगस्टरों को ने खुलासा किया था

लुधियाना : लुधियाना में दो दिन पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि 13 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी विदेश बैठे गैंगस्टर अमृत बल और जग्गु भगवानपुरिया के लिए काम करते हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!