शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

by

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की अपील की।
इस मौके खन्ना ने कहा कि मरणोपरांत अपने शरीर के अंग दान करने वाले दानवीर एक तरह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे किसी अन्य व्यक्ति को जीवन दान देते हैं। किसी जो जीवन दान देना सबसे बड़ा दान होता है। खन्ना ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने प्रदेश के अंग दानवीरों को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने का जो फैसला लिया है वह काबिले तारीफ है। मध्य प्रदेश सरकार ने दूसरों को जीवनदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का फैसला कर उनका हौंसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे दानवीरों को सम्मानित करने से जो सार्थक सन्देश समाज में जाता है उससे समाज में स्थिरता और भाईचारे का समावेश होता है। खन्ना ने कहा राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से अपील की कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की तर्ज पर पंजाब में भी मनोपरांत शारीरिक अंग दान करने वाले दानवीरों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या–कबड्डी मुकाबले के दौरान हरजीत पिंटा की गोलियां मार कर हत्या

मोगा । मोगा जिले के थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में आज कबड्डी मुकाबले के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने हरजीत सिंह पिंटा पर गोलियां चलाई और मौके पर ही...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है होशियारपुर पुलिस : डीएसपी देव दत्त शर्मा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में डीएसपी सिटी होशियारपुर देव दत्त शर्मा ने कहा कि एसएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के...
article-image
पंजाब

आठ बार सांसद व चार बार मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह के निधन पर आल इंडिया जाट महासभा ने दुख जताया

गुडग़ांव : आठ बार सांसद रहे और चार बार केंद्री मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह के  आज गुडग़ांव के अस्पताल में देहांत होने पर आल इंडिया जाट महासभा ने गहरा दुख प्रकट किया। आल...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुरूद्वारा साहिब मात्था टेकने जा रहे व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर : मुख्य मार्ग गढ़शंकर- श्री आनंदपुर साहिब पर गुरूद्वारा श्री शाहीदा सामने गुरुघर में मात्था टेकने आए एक व्यक्ति को तेज रफतार एक अज्ञात एसयूवी ने आपनी लपेट में ले लिया जिससे उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!