शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर वासी एकजुटता के साथ करें सहयोग: ब्रम शंकर जिंपा

by

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए एन.जी.ओज, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के सहयोग से निकाली गई स्वच्छता रैली
होशियारपुर, 17 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए वे एकजुटता के साथ नगर निगम को सहयोग करें। वे आज शहीद भगत सिंह चौक पर नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए अलग-अलग एन.जी.ओज, कालेजों, स्कूलों के विद्यार्थियों के सहयोग से निकाली गई स्वच्छता रैली में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रैली में शामिल होकर शहर वासियों को शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी भी मौजूद थे। यह स्वच्छता रैली शहीद भगत सिंह चौक से नगर निगम कार्यालय तक निकाली गई।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान शहर वासियों को अपना शहर साफ, स्वच्छ व सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की व घर से ही गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग कर सफाई सेवकों को देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शहर के सार्वजनिक स्थानों व दीवारों पर स्वच्छता व सुंदरता को दर्शाते हुए पेटिंग्ज भी बनाई जा रही है, जो कि लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नौजवान देश का भविष्य है, इस लिए उनको स्वच्छता रखने के लिए स्कूलों व कालेजों में विशेष तौर पर जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान जागरुकता रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिए गए।
इस मौके पर सचिव नगर निगम जसविंदर सिंह, चेयरमैन वित्त व ठेका कमेटी नगर निगम बलविंदर कुमार, पार्षद जसपाल सिंह चेची, विजय कुमार अग्रवाल, मुखी राम, आज्ञा पाल सिंह साहनी, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, नेशनल अवार्डी प्रमोद शर्मा, अजय मोहन बब्बी, अजय वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला विंग मंजोत कौर, संतोष सैनी, चंदन लक्की, एडवोकेट अमरजोत सैनी, बहादुर सिंह सुनेत, धीरज शर्मा, मनीष शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन सतपाल सिंह सत्ती ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया सम्मानित

ऊना, 24 दिसंबर – बागवानी विभाग जिला ऊना द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में गत दिवस प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में छठे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाह, न्यांग्रा, उरेई और कलवाडा में मतदाताओ को किया जागरूक

एएम नाथ। भरमौर, 18 अप्रैल : स्वीप कार्यक्रम के तहत भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों कलाह ,न्याग्रा ,उरई और कलवाड़ा मतदान केन्द्रों में बीएलओ की अध्यक्षता में व स्वीप के...
हिमाचल प्रदेश

बसदेहड़ा के पास 2.64 ग्राम चिट्‌टा सहित एक काबू

ऊना। थाना मैहतपुर पुलिस ने गांव बसदेहड़ा शराब ठेके के पास से 2.64 ग्राम चिट्टा सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एसपी अर्जित सेन ठाकूर ने बताया कि थाना मैहतपुर की पुलिस टीम...
Translate »
error: Content is protected !!