शहर में ट्रैफिक लाइटों का खराब होना ट्रैफिक नियमों के उलंघन का कारण : खन्ना

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने के चलते लोगों के धड़ाधड़ चालान काट रही है परन्तु अफ़सोस की बात है कि नियमों की पालना करने की दुहाई देने वाली पंजाब सरकार अपना खुद का सिस्टम ठीक नहीं कर पा रही है।
उक्त विचार खन्ना ने प्रकाशित समाचार जिसमें फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर शहर के एंट्री चौक की ट्रैफिक लाइटें खराब होने सम्बन्धी बताया गया है को पंजाब सरकार की अनदेखी का एक जीता जागता उदाहरण बताया है। खन्ना ने कहा फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर होशियारपुर के एंट्री चौक जो कि पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र है में ट्रैफिक लाइटों का खराब होना जनता की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ है। खन्ना ने इस मामले सम्बन्धी प्रदेश मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर पंजाब सर्कार के सम्बंधित विभाग से इस सम्बन्धी रिपोर्ट तलब करने और इन ट्रैफिक लाइटों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। खन्ना ने यह भी मांग की है कि शहर में जहाँ जहाँ भी ट्रैफिक लाइटें लगी हुई हैं उनके सही ढंग से काम करने को यकीनी बनाने के लिए भी सम्बंधित विभाग को निर्देश जारी किये जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HDFC बैंक का मैनेजर गिरफ्तार- डिजिटल अरेस्ट केस : जो महिला कभी बैंक नहीं गई उसके नाम पर खाता, फिर चैक से निकासी

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला की साइबर थाना पुलिस ने 82 लाख रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. अब आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया...
article-image
पंजाब

आशा वर्करों एवं फैसिलिटेटरों की सेवानिवृत्ति आयु हुई 62 वर्ष : फैसिलिटेटर्स के टूर भत्ते में वृद्धि, 58 वर्षीय बर्खास्त वर्कर्स हुईं बहाल

गढ़शंकर, 29 नवंबर: डेमोक्रेटिक आशा वर्कर्स फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष मनदीप कौर बिलगा, महासचिव शकुंतला सरोई, परमजीत कौर मान, सरबजीत कौर मचाकी, परमजीत कौर मुदकी, गुरमिंदर कौर गुरदासपुर और शुसमा सरोआ ने...
article-image
पंजाब

क्वांटम पेपर मिल द्वारा प्रदूषण फैलाने के आरोपों की जांच करवा कर सख्त कार्रवाई की मांग : गांवों के लोगों ने दी थी सांसद को शिकायत

सांसद मनीष तिवारी ने लिखा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र गढ़शंकर/होशियारपुर, 3 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर पेपर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SIR विवाद पर CJI का राहुल गांधी-खरगे को दो टूक संदेश…..कहा- ज्ञापन नहीं, याचिका दाखिल करें

मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन; कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगी सुनवाई नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के...
Translate »
error: Content is protected !!