शहरी अध्यक्ष नरेंद्र चौहान कालू भाजपा में हुए शामिल: आधा दर्जन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी भाजपा में

by

कांगड़ा : कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा और भाजपा के पवन काजल को होगा फायदा। कांगड़ा शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान कालू ने भाजपा प्रत्याशी विधायक पवन काजल की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण के कर ली।
कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने कहा विधायक पवन काजल की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर और कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कमजोर होने के चलते उन्होंने पार्टी को छोड़ा और भाजपा में शामिल हुए है। उन्हीनों ने कहा कांगड़ा शहर में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पवन काजल रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा काजल के कार्य शैली और उनके द्वारा करवाए विकास कार्यों का कांगड़ा शहर के हर वार्ड में घर-घर जाकर प्रचार कर भाजपा को समर्थन मांगेंगे।
आधा दर्जन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल : कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पार्षद सुरेश धीमान की अध्यक्षता में पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रत्याशी पवन ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर आए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा उन्हें संगठन व क्षेत्र के विकास में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। काजल नें राकेश धीमान, सुनील, दीपक पटियाल राह जलाडी का भाजपा में आने का स्वागत किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस तय समय के भीतर बल्क ड्रग पार्क की औपचारिकताओं को पूरा कर इसे धरातल पर उतारेगी : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना | हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार द्वारा हरोली विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क की सैद्धांतिक स्वीकृति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा चुनावों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में स्वच्छता के लिए त्रिस्तरीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : मुकेश रेपसवाल

जिला प्रशासन चंबा-रैपीडयू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा हीलिंग हिमालयाज के बीच हस्ताक्षरित हुआ समझौता ज्ञापन एएम नाथ। चम्बा ;  मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाए रखने तथा कूड़ा कचरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बणी में मनाया गया जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

प्रागपुर / तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) ;बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर के सौजन्य से परियोजना के अंतर्गत आज बुधवार को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ग्राम पंचायत बणी में आयोजित किया गया । इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिनों में दूर होगी दरगील में पेयजल समस्या ,पालमपुर की पंचायतों तथा निगम में लगेंगी 500 सोलर लाइट्स : आशीष बुटेल

पालमपुर, 14 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत बंड बिहार के दरगील में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना में साढ़े 4 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक...
Translate »
error: Content is protected !!