शहरी निकाय चुनावों के मद्देनज़र जिला में 16 व 17 मई को ड्राई डे घोषित

by
ऊना, 13 मई। जिला ऊना के शहरी निकाय क्षेत्रों में आगामी शहरी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से 16 तथा 17 मई को ड्राई डे घोषित किया गया है। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार निर्धारित तिथियों के दौरान संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में सभी शराब के ठेके पूर्णतः बंद रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की मादक पेय पदार्थों की बिक्री, वितरण एवं परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि यह निर्णय चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
इसके अतिरिक्त नगर निगम ऊना तथा नगर पंचायत बंगाणा में इस चरण के अंतर्गत नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित नहीं हैं, इसलिए यह आदेश उक्त दोनों क्षेत्रों में लागू नहीं होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

A religious tour to Sri

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Dec.21 : Today, to commemorate the martyrdom of the Sahibzadas, with the dedicated efforts of Ashish Puri, Trained-Coach at the local Rai Aerobic Center, a religious tour to Sri Fatehgarh Sahib was...
article-image
पंजाब

26 जनवरी को मोहाली में रोष मार्च : गुरु ग्रंथ की बेअदबी मामलों में इंसाफ और बंदी सिखों की रिहाई के लिए

मोहाली : मोहाली में 26 जनवरी को रोष मार्च निकालने की तैयारी चल रही है। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर वाईपीएस चौक के पास पक्का धरना लगाए बैठे सिख प्रदर्शनकारी 26 जनवरी को रोष मार्च निकालेंगे।...
article-image
Uncategorized , पंजाब

ईडी ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप Ajit कार्रवाई, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

जालंधर : ईडी की टीम ने वीरवार को जालंधर कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले वीरवार सुबह भारत भूषण आशु को पूछताछ के...
article-image
पंजाब

कार से मारी टक्कर : तलवार लेकर पीछा किया, अमृतसर में कारोबारी से लूटा सोना

अमृतसर : दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमृतसर की एक गली में कुछ बदमाशों ने एक सुनाप पर धारदार...
Translate »
error: Content is protected !!