शहरी निकायों के चुनाव के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम

by
एएम नाथ : हमीरपुर 05 मई। शहरी निकायों के चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हमीरपुर में भी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (शहरी निकाय) गंधर्वा राठौड़ ने एडीसी हमीरपुर के कोर्ट रूम में कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के अनुसार यह कंट्रोल रूम 13 मई से सक्रिय हो जाएगा और शहरी निकायों की मतगणना की समाप्ति तक यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा। उपायुक्त कार्यालय के लेखा अधिकारी नरेश कुमार को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01972-224324 और 94180-90351 है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी पात्र बच्चों और युवाओं तक पहुंचे सुख आश्रय योजना का लाभ : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक में एडीसी मनेश यादव ने दिए निर्देश

हमीरपुर 29 नवंबर। एडीसी मनेश यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 120 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 2.22 करोड़ के बांटे स्वीकृति पत्र

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद संतोषगढ़ में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 120 लाभार्थियों को लगभग 2.22 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी : DC मुकेश रेपसवाल

मेले की प्रथम सांस्कृति संध्या में कुमार साहिल, गौरव कौंडल, गुलशन पाल, भावना जरयाल तथा बनगढ़ पुलिस बैंड देंगे अपनी प्रस्तुति सुरक्षा के भी किए सभी पुख्ता प्रबंध, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मस्जिद तो हटा नहीं पा रहे हैं….. महिला मरीज के सवाल पर निशब्द हो गए पूर्व सीएम और भाजपा नेता जयराम

एएम नाथ । शिमला :- हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर शिमला के एक अस्पताल में मरीजों को फल बांटने पहुंचे थे। इस दौरान नेता...
Translate »
error: Content is protected !!