शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

by
एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज, नगरोटा बगवां में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव थापर के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके उपरांत संक्षिप्त स्मरण भाषण आयोजित किया गया। इसके बाद आयोजित पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया और लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय की। पदयात्रा के दौरान युवा तिरंगा ध्वज, अभियान से संबंधित कैप एवं बैज तथा प्रेरणादायक संदेशों वाले प्लेकार्ड लेकर चले, जिनके माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवा, स्वतंत्रता का सम्मान करें, जिम्मेदारी निभाएं और मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी जैसे संदेश दिए गए।
पदयात्रा राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्र में निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने तथा सामुदायिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत, कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए काॅलेज प्रशासन, शिक्षकों एवं युवा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने स्कूलों की नुहार बदली: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने 4 स्कूलों में 81.36 लाख रुपए की लागत वाले नवीनीकरण कार्यों का किया उद्घाटन स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों से हुए रूबरू गढ़शंकर : 7 अप्रैल :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परिस्थिति थी वो कैसे पैदा हुई उस दृष्टि से पंजाब सरकार को देखना चाहिए : सीएम सुक्खू

शिमला : पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में हुए गैंगवार पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो परिस्थिति थी वो कैसे पैदा हुई उस दृष्टि से पंजाब सरकार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जल्द स्थानांतरित किए जायेंगे विभाग एवं ओपीडी : सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर समय रहते पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्य संसदीय सचिव ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। शिमला, 07 जुलाई – मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय अवस्थी ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 लोगों की मौत : किन्नौर में बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिरी

एएम नाथ।  रिकांगपियो, 17 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए एक बड़े  सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत का समाचार प्राप्त  हुआ है। ये दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर को उस...
Translate »
error: Content is protected !!