शहीद धर्मेन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी की बेटी धान्या ने रचा इतिहास

by

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का मान।

पट्टा मेहलोग, 10 मई : दुर्गापुर धारड़ी क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि शहीद धर्मेन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी की एक होनहार छात्रा धान्या सपुत्री दलीप कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पूरे प्रदेश में विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

छात्रा ने “रिड्यूसिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन” विषय पर आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक सेमिनार/भाषण प्रतियोगिता 2025-26 में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस सी ई आर टी) द्वारा 07 मई 2026 को किया गया था, जिसमें प्रदेशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यालय की इस मेधावी बालिका ने प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने संबंधी अपने प्रभावशाली भाषण, वैज्ञानिक सोच और बेहतरीन प्रस्तुतीकरण से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय में छात्रा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उसका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार अवस्थी ने छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि छात्रा की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय प्रशासन ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब यह होनहार बालिका राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएगी, जहां वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
इतना ही नहीं, इस प्रतिभाशाली छात्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्रा ने 700 में से 660 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
एक साथ दो बड़ी सफलताएं हासिल कर इस बेटी ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बेटी आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर साहिब में शुरू हुआ दो दिवसीय लोहड़ी मेला : पहले दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था

बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 जवान किए तैनात मेला परिसर में बनाया पुलिस सहायता कक्ष, जेब कतरों व असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए लगाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता DC तोरूल एस रवीश ने की

एएम नाथ।  मनाली  : उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।  उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रियता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लैंड रेवेन्यू मैनुअल में बदलाव की तैयारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया शुभारंभ, परिवारों को वितरित किए संपत्ति कार्ड रोहित भदसाली हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर के दोसड़का पुलिस मैदान में राजस्व विभाग की स्वामित्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने प्राउंठी मे अग्नि पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 03 जनवरीः शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत मैन्युअल के तहत राहत प्रदान की जाती है, लेकिन यह भी आवश्यक है कि पहाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!