शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य बने पवन दीवान 

by
लुधियाना: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब दीर्घ औद्योगिक विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय वर्मा द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, इस कमेटी के अध्यक्ष चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी हैं और सह-अध्यक्ष श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग हैं। दीवान के अलावा, मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह, एयरलाइंस ऑपरेटर्स कमेटी के प्रतिनिधि, सीएएसओ भुवनेश कुमार, एसएसपी चंडीगढ़, डीसी चंडीगढ़, पूर्व मेयर रविंदर पाल सिंह पाली, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरमेल पहलवान और आम आदमी पार्टी नेता चंद्रमुखी शर्मा को भी सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस कमेटी की जिम्मेदारी एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए काम करना और एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस संबंध में समय-समय पर सलाह देना होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा : जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम, जबकि एक बिहार का मुसलमान

जालंधर  :   जालंधर देहात पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत और इनपुट पर थाना आदमपुर के गांव घोगड़ी में स्तिथ फैक्ट्री में छापेमारी कर गौ का मांस पकड़ा है। रोड पर स्थित नेहा टोका...
article-image
पंजाब

तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व दिवस मनाया

गढ़शंकर: 28 अगस्त: तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व दिवस समारोह उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुघर की प्रबंधक कमेटी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे हाथ भी लगाया तो पूरे देश में BJP की नींव हिला दूंगी, बंगाल कब्जाने में गुजरात चला जाएगा : ममता की केंद्र को दो टूक

बोनगांव : पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर भाजपा बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी।...
Translate »
error: Content is protected !!