शहीद भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज भारत लाने की पहल तेज, सीएम भगवंत मान ने ब्रिटेन के कानूनविदों से मांगा सहयोग

by

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज प्राप्त करने में राज्य सरकार की सहायता के लिए ब्रिटेन के कानूनविदों से समर्थन की अपील की।

अपने सरकारी निवास पर इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में इस महान शहीद की कोई भी वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार स्कॉटलैंड यार्ड के पास भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज, विशेष रूप से उनकी गिरफ्तारी और मुकदमे की सुनवाई से संबंधित वीडियो, मौजूद हो सकती हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये वीडियो पूरे भारतवासियों के लिए, विशेष रूप से पंजाबियों के लिए, अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भगत सिंह सभी के दिलों में अपार सम्मान रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही इन वीडियो फुटेज को प्राप्त करने के प्रयास कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल से अपील की कि वे शहीद भगत सिंह की गौरवशाली विरासत को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनाने के इस मानवीय और जनकल्याणकारी प्रयास में पंजाब सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे की पैरवी में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

एक अन्य मसले पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश निवेशकों को पंजाब में निवेश के लिए प्रेरित करने हेतु बार काउंसिल से सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि पंजाब में सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएँ हैं, जिनका निवेशक भरपूर लाभ उठा सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने ब्रिटिश निवेशकों को आगामी मार्च में होने वाले ‘इन्वेस्ट पंजाब सम्मेलन’ में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल की चेयर बारबरा मिल्स के.सी., बार की चेयर की सलाहकार प्रीन ढिल्लों-स्टार्किंग्स, कंसल्टेंट मेलिशा चार्ल्स, और बैरिस्टर 4पी.बी. बलजिंदर बाठ सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य की आर्थिक उन्नति और जनकल्याण सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की भी सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़कियों की संख्यां लगातार कम होने से चिंतित गांव झोनोवाल के गांववासियों ने गांव की दस वर्ष से कम आयू की 60 लड़कियों का किया सम्मान

गढ़शंकर। लड़कियों की संख्यां लगातार कम होने से चिंतित गांव झोनोवाल के गांववासियों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल, झोनोवाल में आयोजित गणतंत्र दिवस सबंधी रखे एक समागम में दस वर्ष से कम आयू की 60...
article-image
पंजाब

“47 केस, नाभा जेलब्रेक का दोषी और अब AAP नेता! CM मान ने गुरप्रीत सेखों को दिलाई पार्टी की सदस्यता”

कांग्रेस ने कहा- गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने का खतरनाक संदेश, अकाली दल बोला- ‘गैंगस्टरों से प्यार’ वाली नीति फिरोजपुर। पंजाब के चर्चित 2016 नाभा जेलब्रेक मामले में दोषी ठहराए जा चुके गुरप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन? ….. रेस में सबसे आगे ये नाम, कब होगा आधिकारिक ऐलान जानें ?

नई दिल्ली: साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर बीजेपी एनडीए के सहयोग से सरकार बनाने में सफल रही। हालांकि, कैबिनेट गठन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब , समाचार

कनाडा में गोलियां मार कर हत्या : माहिलपुर के गांव चंदेली के वरिंदर सिंह की, 21 वर्षीय बेटी घायल

गढ़शंकर । विदेश में पंजाबी युवाओं की लगातार हो रही हत्याएं रुकने का नाम नही ले रही है। उपमंडल गढ़शंकर के माहिलपुर ब्लॉक के चंदेली गांव के 28 वर्षीय मोहित शर्मा का शव संदिग्ध...
Translate »
error: Content is protected !!