शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

by

होशियारपुर 30 सितम्बर : पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल कर्मजीत कौर की अध्यक्षता में छात्राओं को सरदार भगत सिंह के जीवन से अवगत करवाया गया। प्रिंसिपल कर्मजीत कौर ने बताया कि जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के समय भगत सिंह करीब 12 वर्ष के थे। भगत सिंह क्रान्तिकारी द्वारा लिखित किताबें पढ़ कर प्रभावित हुए और उन्होंने देशभक्ति के पथ पर चल पड़े। उन्होंने क्रन्तिकारी जलसों में भाग लेना प्रारम्भ किया तथा कई क्रान्तिकारी दलों के सदस्य बने। उनके दल के प्रमुख क्रान्तिकारियों में चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु इत्यादि थे। उन्होंने कहा कि आज हर युवा को सरदार भगत सिंह की तरह अपने दिल में देश प्रेम का दीपक जलने की आवश्यकता है। इस मौके कॉलेज के समूह स्टाफ सहित छात्राओं ने भी सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

औद्योगिक श्रमिकों की सुरक्षा के लिए तीन दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

होशियारपुर, 29 अप्रैल :  डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी आशिका जैन के योग्य नेतृत्व में मानवता की सेवा और औद्योगिक सुरक्षा को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लुधियाना बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, होशियारपुर...
article-image
पंजाब

सरकार आपके द्वार : लोक शिकायत निवारण शिविर के दौरान विधायक डाॅ. रवजोत सिंह और डीसी ने लोगों की शिकायतें सुनीं

– भूंगा ब्लॉक के कपाहट गांव में विभिन्न गांवों के लोगों की शिकायतों का समाधान किया गया, कैंप के दौरान समूह विभागों के अधिकारी मौजूद रहे होशियारपुर :मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश पर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विद्यार्थियों को मेरिट अवार्ड और वजीफा योजनाओं के चेक सौंपे

गढ़शंकर : स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में पूर्व विधायक व एसजीपीसी सदस्य ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कॉलेज के विद्यार्थियों को कर्नल ओ.पी. लांबा व कृष्णा लांबा मेरिट अवार्ड और आई.आई.आई....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

3 परीक्षाओं से गुजरेंगे हरियाणा में कांग्रेस की टिकट लेने के लिए प्रत्याशी : जानिए सर्वे में इतनी सीटें मिलने की संभावना

चंडीगढ़ | चुनाव आयोग ने हरियाणा में 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. लोकसभा चुनावों में 5 सीटों पर जीत दर्ज कर उत्साहित नजर आ रही कांग्रेस पार्टी अब...
Translate »
error: Content is protected !!