शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के मेंबरों द्वारा लगवाई कोरोना वैक्सीन

by
सावधानी अपनाकर कोरोनावायरस से बचा जा सकता है:एसएममो
गढ़शंकर :  शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के मेंबरों ने आज संस्था के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर के एसएमओ डॉक्टर चरणजीत पाल की निगरानी में
करोना वैक्सीन के टीके लगवाए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू  ने बताया कि आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के मेंबरों द्वारा कोरोनावायरस से बचने के लिए करोना वैक्सीन की पहली डोज ली है।  उन्होंने कहा कि ना तो हमें कोरोनावायरस से डरने की जरूरत है और ना ही हम सब को इसके प्रति लापरवाह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावधानी अपनाकर हम कोरोनावायरस से बच सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सबको कोरोना वैक्सीन की डोज लेनी चाहिए। इस अवसर पर एसएमओ डॉक्टर चरणजीत पाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं है और इलाके में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सभी लोगों को अधिक से अधिक टेस्टिंग करवानी चाहिए और कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाना चाहिए। इस अवसर पर सुभाष मट्टू , प्रिंसिपल सुरिंदर कौर बैंस, समाज सेवक अजीत सिंह संघा,
बलबीर सिंह बैंस और कमलजीत कौर के अलावा सेहत विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईट भट्ठे के पास ईंटों से कार टकराने से कार स्वार युवक की हुईं मौत : 9 महीने पहले हुईं थी शादी व पत्नी के पास कनाडा जाने की कर रहा था तैयारी

गढ़शंकर, 11 अक्टूबर  : बीती रात गढ़शंकर – जेजों लिंक रोड पर रामपुर बिलडो गांव के पास एक कार सड़क किनारे पड़ी ईंटों के ब्लॉक से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में विज्ञान दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में प्रिं डॉ जसपाल सिंह की अगुवाई में कराए गए समारोह में फिजिक्स व केमेस्ट्री विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस समारोह में...
article-image
पंजाब

रशपाल सिंह का क़ातिल हो सकता उसका रिश्तेदार : सूत्रों के मुताबिक पुलिस पहुंच चुकी आरोपी तक लेकिन अभी खुलासा करने को तैयार नहीं

गढ़शंकर, 23 जून : थाना माहिलपुर के गांव गोंदपुर में 21 जून को हुए 60 वर्षीय रशपाल सिंह कत्ल के मामले को पुलिस आरोपी तक पहुंच चुकी है, पुलिस सूत्रों की माने तो हत्यारा...
article-image
पंजाब

दो संदिग्ध गिरफ्तार : सात किलोग्राम हेरोइन और पांच पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़, 17 जुलाई :  पंजाब पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलोग्राम हेरोइन और पांच पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया...
Translate »
error: Content is protected !!