शहीदे आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब विद्यार्थियों के लिए वरदान : प्रिं. सीमा बुद्धिराजा

by

गढ़शंकर 8 जनवरी: शहीदे आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान है। यह शब्द स्कूल आफ ऐमीनेंस गढ़शंकर की प्रिंसिपल श्रीमती सीमा बुद्धिराजा ने पत्रकार से बातचीत करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि शहीदे आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा यहां स्कूल के खेल मैदान का बहुत बढ़िया ढंग से रख-रखाव किया जा रहा है, वहीं स्कूल की एंट्री से सटे खेल मैदान और खेल स्टेडियम से  स्कूल की शोभा को चार चांद लगे हैं, जिसको मेनटेन करने में फुटबॉल क्लब का प्रमुख हाथ है। उन्होंने कहा कि क्लब की वजह से ही अधिकतर विद्यार्थी खेलों में भाग लेते हैं। स्कूल के खिलाड़ी क्लब के निपुण कोच से अच्छी ट्रेनिंग हासिल कर खेलों में नाम कमाकर कर अपना, स्कूल तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन करते हैं। क्लब की बदौलत बहुत से विद्यार्थी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए सक्षम हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्लब सदैव ही स्कूल के विकास में योगदान डालने के लिए तत्पर रहता है। प्रिंसिपल बुद्धिराजा ने शहीद-ए- आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब का तह दिल से धन्यवाद करते हुए कामना की यह क्लब भविष्य में ऐसे ही युवाओं को खेलों से जोड़कर कर तंदरुस्त तथा ताकतवर समाज सृजनने योगदान डालता रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग की लापरवाही व ढिलाई के कारण विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा : पंकज कृपाल

गढ़शंकर :  एडवोकेट पंकज कृपाल ने आज प्रैस से भेंट में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग के लिए पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में पीडब्ल्यूडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़, कांग्रेस ने AAP विधायक का ऑडियो किया जारी

नई दिल्ली :  दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने कथित शराब घोटाले पर एक सनसनीखेज दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने एक ऑडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि यह...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एमएससी कैमिस्ट्री के तीसरे समैस्टर का नतीजे में अलका प्रथम

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे एमएससी कैमिस्ट्री के तीसरे समैस्टर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने बताया कि एमएसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाली

महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाल गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव महिन्दवानी गुज्जरां में अज्ञात हत्यारों ने एक 62 वर्षीय महिला की गोलियां मार कर हत्या कर डाली।      ...
Translate »
error: Content is protected !!