जनवादी स्त्री सभा ने महिला पहलवानों के संघर्ष के समर्थन में सांसद बृज भुषण का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर । जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक इकाई के आहवान पर स्थानीय डॉ. भाग सिंह हाल गढ़शंकर में रशपाल कौर की अध्यक्षता में जनवादी स्त्री सभा, गढ़शंकर की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेशिक नेता बीबी सुभाष मट्टू , नीलम रानी अध्यक्ष जनवादी स्त्री सभा होशियारपुर, महासचिव होशियारपुर सुरिंदर कौर चूँबर ने शिरकत की और संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने देश की गौरव स्वर्ण पदक जीतने वाली पहलवान बेटियों का शोषण किया है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशो पर एफआईआर तो दर्ज हो गया लेकिन अब तक मोदी सरकार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में लगी है। न्याय पाने के लिए लड़कियों को जंतर-मंतर पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जनवादी स्त्री सभा बेटियों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती हैं और जब तक बृज भूषण को ग्रिफ्तार नही किया जाता तव तक संघर्ष जारी रखा जाएगा । जिसके बाद मार्च मरते हुए चंडीगढ़ चौक गढ़शंकर में सांसद बृज भूषण शरण सिंह का पुतला फूंका गया। इस मौके पर कमलजीत कौर वधान, बलजीत कौर, तजिंदर कौर कश्मीर कौर महिंदर कौर, कैप्टन करनैल सिंह, प्रेम राणा, अवतार सिंह नामदार कृष्ण सिंह रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसियाला स्कूल में विशेष सेमिनार : विद्यार्थियों को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और रोजगार की संभावनाओं से करवाया परिचित

भाषा पर पकड़, तथ्य-जांच, निष्पक्षता और नैतिकता को बताया सफल पत्रकार की पहली जरूरत गढ़शंकर। सरकारी सीनियर हाई स्कूल बसियाला में विद्यार्थियों को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत करवाने...
पंजाब

दसवीं बाहरवी की परीक्षाओं के खराब नतीजे : 68 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ : पंजाब के सरकारी स्कूलों में लगातार खराब परीक्षा परिणाम देने वाले प्रिंसिपलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने राज्य के 68 स्कूलों के प्रिंसिपलों के खिलाफ कार्रवाई...
article-image
पंजाब

मुश्किल घड़ी में सुखबीर बादल ने पंजाब और पंजाबियों का हाथ थामा : लाली बाजवा

राज्य सरकार हाशिये पर, दूसरी ओर सुखबीर बादल जेब से करोड़ों खर्च रहे अकाली दल की होशियारपुर इकाई भी लगातार योगदान दे रही होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों को बनाते थे निशाना : सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्कर, अब तक 29 गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला। शिमला पुलिस ने सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार तस्कर मंडी के रहने वाले हैं, जबकि एक तस्कर शिमला के रामपुर का है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!