शांतिपूर्वक मतदान के लिए वोटरों व पोलिंग स्टाफ का धन्यवाद किया जिला चुनाव अधिकारी ने

by

10 मार्च को होगी जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों की गिनती
होशियारपुर, 20 फरवरी:
जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जहां आज अलग- अलग पोलिंग बूथों का दौरा कर वोट प्रक्रिया का जायजा लिया, वहीं उनकी ओर से जिले के सभी 1563 बूथों पर सख्त निगरानी भी रखी जा रही थी, जिसके चलते जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सका।
जिला चुनाव अधिकारी ने पूरे उत्साह से मतदान करने वाले वोटरों का धन्यवाद करने के साथ-साथ वोट प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पोलिंग स्टाफ की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि पंजाब विधान सभा चुनाव -2022 के मतदान के लिए हुई वोटिंग के बाद 10 मार्च को जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों की गिनती सख्त सुरक्षा प्रबंधों में करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक संबंधित विधान सभा क्षेत्रों में पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते जिले में निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक मतदान सफल हो सका।
श्रीमती रियात ने कहा कि आज 5 बजे तक 64.7 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल में 67.5 प्रतिशत, दसूहा में 61.9, गढ़शंकर 66.4, होशियारपुर 61.8, मुकेरियां 66.4, शाम चौरासी 65 व उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र में 64.8 प्रतिशत पोलिंग हुई। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पोलिंग के मुकम्मल आंकड़े प्राप्त होने के बाद यह आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं। इसके बाद ई.वी.एम्ज को सख्त प्रबंधों में स्ट्रांग रुमों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रुमों के बाहर एल.ई.डीज लगाई जा चुकी हैं व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार वोटिंग मशीनों की सुरक्षा देख सकेंगे।
एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने भी जहां पोलिंग स्टाफ की प्रशंसा की, वहीं सी.ए.पी.एफ, पैरा मिलेट्री व जिला पुलिस के जवानों की ओर से निभाई ड्यूटी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि सी.ए.पी.एफ की 40 कंपनियां जिले में तैनात हैं। इसके अलावा पैरा मिलेट्री व पंजाब पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से 24 घंटे ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने चुनाव अमले के साथ सेवा निभा रहे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की भी प्रशंसा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 IPS अधिकारी सस्पेंड : मशहूर अभिनेत्री को गिरफ्तार कर 40 दिनों तक रखा हिरासत में – कादंबरी जेठवानी के उत्पीडऩ मामले में बड़ी कार्रवाई

मुंबई i: आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए रविवार को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। आंध्र प्रदेश सरकार ने मुंबई में एक अभिनेत्री और मॉडल को गलत तरीके...
article-image
पंजाब

128 नशे की गोलियां सहित गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को तो 30 ग्राम नशीले पदार्थ सहित माहिलपुर पुलिस ने महिला को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर/ माहिलपुर  27 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 128 नशे की गोलियां सहित गिरफ्तार कर 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे अनुसार ए एस आई कौशल...
article-image
पंजाब

विश्व मलेरिया दिवस पर मल्टीपर्पज कैडर का नाम बदलने की घोषणा करें सेहत मंत्री. :मनदीप सिंह बैंस

गढ़शंकर 18 अप्रैल : मल्टीपर्पज हैल्थ इंप्लॉई यूनियन पंजाब के उपप्रधान व जिला होशियारपुर के महासचिव अमनदीप सिंह बैंस ने 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर मेल-फीमेल का नाम बदलने...
पंजाब

महिला के साथ मारपीट : तीन नामजद

नवांशहर। नवांशहर के पास स्थित गांव औड़ पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव सकोहपुर निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!