शाइनिंग स्टार अवार्ड्स में उपमुख्यमंत्री ने होनहार छात्रों को किया सम्मानित ….बोले— ऐसे सम्मान प्रेरणा के स्रोत, जीवन की अमूल्य पूंजी*

by
रोहित जसवाल।  धर्मशाला, 3 जून।   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज धर्मशाला में एक संस्था के सौजन्य से आयोजित “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स” कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया ।
May be an image of 4 people and text that says "HELP LP NEEDY NAIL GREE nKИ26 ChieG nieGuest Guest Guest GURU TODYCEN"
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री रहे, जिन्होंने जिला कांगड़ा के दसवीं एवं जमा दो कक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया ।
उपमुख्यमंत्री ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ऐसे सम्मान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के स्रोत होते हैं और उनके जीवन की अमूल्य पूंजी बनते हैं।” उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और उन्हें उचित मार्गदर्शन दें।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने जलशक्ति विभाग को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, परिवहन विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पात्र मेधावी विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
कार्यक्रम में जिले के लगभग 200 सरकारी एवं निजी स्कूलों के विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय से संबंधित करीब 700 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने न्यूज राडार नेटवर्क को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
May be an image of 1 person and crowd
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे न्यूज़ राडार के पॉलिटिकल एडिटर गोपाल पुरी ने प्रस्तुत किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री को पारंपरिक शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्थानीय प्रतिभाओं ने भाग लेकर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा सहित अनेक विभागों के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल और ममता मिल भी जाएं तो क्‍या जगदीप धनखड़ को कुर्सी से हटा पाएंगे? ….आर्टिकल 67B से समझ‍िए पूरा खेल

नई दिल्ली । जॉर्ज सोरोस के मुद्दे ने सोमवार को राज्यसभा में इतना जोर पकड़ा कि कांग्रेस को सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर होना पड़ गया। धनखड़ और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमकर मचाया उत्पात – एक लड़की घायल… पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा

ऋषिकेश :   चंद्रभागा पुल के समीप एक पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने की मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  हमीरपुर 31 मई :   एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने शनिवार को उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके 6 जून को प्रस्तावित मैगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा की। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड : भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर इस अवसर को एक विजय जश्न के रूप में मनाया

शिमला : चंद्रयान 3 मिशन को चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड किया तो भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भारत माता की जय और तालिया की गूंज से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!