शादी का भरोसा देकर लिव-इन में रखा, अब शादी से इनकार का आरोप; SP कार्यालय पहुंची युवती

by

एएम नाथ।  मंडी/ मोहाली , 29 सितंबर। मोहाली की एक युवती ने मंडी के एक टेलर पर शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशन में रहने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी अब शादी से इनकार कर रहा है और उसका iPhone भी अपने साथ ले गया।

युवती के अनुसार, दोनों की बातचीत जनवरी में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी। अप्रैल से दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे और मंडी व मोहाली में कई बार मिले। युवती का आरोप है कि युवक लगातार उससे शादी का वादा करता रहा।

युवती ने बताया कि 13 अगस्त को वह मंडी पहुंची, जहां युवक और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। उसका आरोप है कि शुरू में FIR दर्ज नहीं की गई। बाद में दूसरी जगह जीरो FIR दर्ज होने के बाद मामला मंडी पुलिस के पास पहुंचा।

युवती का दावा है कि उसने आरोपी को घर बनाने के लिए 70 हजार रुपये भी दिए थे। उसका आरोप है कि 18 अगस्त को आरोपी उसका iPhone लेकर चला गया और उसका फोन बंद कर दिया। उसने पुलिस से अपना फोन वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

युवती ने पुलिस पर भी कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

मंडी के SP विनोद कुमार के अनुसार, शिकायत पुलिस के संज्ञान में है। सदर थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अतिरिक्त जिला जज मोनिका शर्मा पर जानलेवा हमला : पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश में किया केस दर्ज

अमृतसर : अतिरिक्त जिला जज मोनिका शर्मा पर गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे अज्ञात हमलावर ने रंजीत एवेन्यू स्थित रोज पार्क पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ा में 10 पंचायतों की मेधावी बेटियों को किया सम्मानित

एएम नाथ।  नादौन 02 फरवरी :  ग्राम पंचायत बलडूहक, करंडोला प्लासी, पुतड़ियाल, रैल, बड़ा, फस्टे, चौड़ू, जीहण, सपड़ोह और बरधियाड़ की मेधावी छात्राओं जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की...
article-image
पंजाब , समाचार

खेड़ा में 13वा दोआबा कप फुटबाल टूर्नामेंट आरंभ : फुटबाल अकेडमी पालदी ने दलवीर फुटबाल अकेडमी पटियाला को पेनल्टी किक्स में 4-2 से की जीत हासिल

माहिलपुर – करतार सिंह बैंस मेमोरियल स्टेडियम खेड़ा में दोआबा सपोर्टिंग क्लब खेड़ा द्वारा कराए जा रहे 13वे दोआबा कप फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि निरमल सिंह भीलोवाल, संजीव पंचनंगल, हरविंदर सिंह बाठ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिडकमार में 715 बीपीएल परिवारों से विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया संवाद

सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए बनेगा बीपीएल परिवारों का व्हाट्सऐप ग्रुप रिडकमार में 715 बीपीएल परिवारों से विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया संवाद एएम नाथ। शाहपुर, 19 अगस्त। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!