शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म का आरोप : हिमाचल छोड़ने से पहले थुरल से गिरफ्तार

by

एएम नाथ।  मंडी: युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में मंडी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक को कांगड़ा जिले के थुरल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित हिमाचल से बाहर जाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार युवक की पहचान समीर पुत्र दिलशाद निवासी सरबट, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

शादी का झांसा देकर मंडी लाने का आरोप

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि समीर ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसके बाद वह उसे मंडी लेकर आया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती के अनुसार बाद में आरोपित उसकी बाइक, मोबाइल फोन, करीब 70 हजार रुपये नकद और गहने लेकर चला गया और उसे चंडीगढ़ छोड़ दिया। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया।

29 अगस्त को दर्ज हुई थी शिकायत

युवती ने 29 अगस्त को पुलिस में शिकायत दी थी। आरोपित की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। हाल में युवती मंडी पहुंची और उसका बयान वाला वीडियो सामने आया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि मोबाइल फोन ऑन होने के बावजूद पुलिस आरोपित का पता नहीं लगा पा रही है।

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार कर लिया।

जीरो एफआईआर के जरिए मंडी पहुंचा था मामला

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मामला मूल रूप से पुलिस थाना सिविल लाइंस, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से प्राप्त जीरो एफआईआर के माध्यम से थाना सदर मंडी में दर्ज हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 सितंबर तक जिला ऊना के सभी बड़े प्रोजेक्ट का कार्य करें पूराः सत्ती

जिला ऊना में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर सतपाल सिंह सत्ती ने अधिकारियों के साथ की चर्चा ऊना :27 अगस्तः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला ऊना के सभी बड़ी विकास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है अंबेडकर की मूर्ति पर तोड़फोड़ करने वाला शख्स? माँ ने कहा कि उसने हमसे सारे रिश्ते खत्म कर कहा था कि अगर उसके माता-पिता मर भी गए तो भी वह घर नहीं लौटेगा

पंजाब में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक को डॉ भीमराव अंबेडकर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1400 से अधिक पदों को भरने की मंजूरी : सरकारी भूमि पर कुछ अतिक्रमणों के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को दी मंजूरी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग कारणों से पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की युवती चिट्टे के साथ हुई गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस

एएम नाथ। सोलन :   जिला सोलन के पुलिस थाना बददी के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेस 3 मकान नंबर 421 की तालाशी करने पर 0.93 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!