शादी के नाम पर धोखा…110 किमी दूर से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, न मिली दुल्हन… न उसका घर, भाभी ने करवाया था देवर का रिश्ता

by
अमृतसर : एक दूल्हा बरात लेकर दूल्हन के घर पहुंचा लेकिन जब उसे हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए। पंजाब के मोगा में अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।  110 किलोमीटर दूर अमृतसर के गांव सुल्तानविंडी से एक दूल्हा बाजे-गाजे के साथ करीब 40 से 45 लोगों के साथ बरात लेकर मोगा पहुंचा, लेकिन जिस एड्रेस पर दुल्हन का घर बताया गया था, वहां न तो कोई दुल्हन मिली और न ही उसका कोई घर था।
             दूल्हा और उसके परिवार व रिश्तेदार लड़की का घर ढूंढते-ढूंढते थक गए, लेकिन उन्हें न लड़की मिली और न उसका घर मिला। बरातियों ने मोहल्ले के लोगों से पूछा और दुल्हन की तस्वीरें दिखाई, लेकिन किसी ने भी लड़की को पहचाना नहीं। मोहल्ले के लोगों ने साफ कह दिया कि इस तरह की कोई लड़की यहां नहीं रहती। यह सुनकर दूल्हे और उसके परिवार वालों के होश फाख्ता हो गए।
दूल्हे की भाभी ने बताया कि उनके देवर का रिश्ता रिश्तेदारी के माध्यम से हुआ था और लड़की यूके में रहती थी। रोजाना फोन पर बातचीत होती थी और शादी की तैयारियों की चर्चा भी होती थी। लड़की ने सिर्फ इतना ही बताया था कि उसका घर मोगा बस स्टैंड के पास गली नंबर-6 में है। लेकिन जब बरात वहां पहुंची तो ऐसा कोई भी परिवार नहीं मिला।
दूल्हे के पिता सुखजीत सिंह ने बताया कि सुबह से वह पूरे मोगा में चक्कर काटते रहे, लेकिन न तो लड़की का घर मिला, न ही शादी के कार्ड में छपा हुआ वेन्यू। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच हो और दोषियों को सजा मिले, ताकि आगे किसी और के साथ इस तरह का धोखा न हो।
पढ़ें : गाड़ियों में घूमने वालों को झटका: वाहन चालकों को जेब करनी होगी ढीली… पंजाब-हिमाचल सीमा पर अब वसूला जाएगा टोल टैक्स
हालांकि इस मामले में दूल्हे के परिवार की तरफ से मोगा पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं दी गई है। इस मामले में मोगा रॉयल पैलेस के मालिक सन्नी ने बताया कि रविवार को कोई भी शादी का बुकिंग नहीं थी और न ही उन्हें ऐसी शादी की जानकारी है। बता दें कि इससे पहले भी मोगा में इसी तरह का एक मामला सामने आ चुका है। इसी तरह दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था और दुल्हन का परिवार ही नहीं मिला।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50-60 हजार से क्या होगा…. कंगना रनौत ने राजनीति को बताया महंगा शौक : खुलेआम कह डाली ये बात

कंगना रनौत ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ी है. जी हां, अपने दमदार अभिनय बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना ने राजनीति में कदम रख लिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को 1956 करोड़ के ऋण की संभावना : एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त ने रिलीज की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना

रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि जिला हमीरपुर में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, आवास, ढांचागत विकास, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिभव कुमार के फोन, लैपटॉप और केजरीवाल के घर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया : केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली

नई दिल्ली : सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बिभव...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका : कांग्रेस छोड़ने की भी चर्चाएं तेज- विधायक विक्रमजीत चौधरी ने सचेतक पद से इस्तीफा दिया, आप में हो सकते शामिल

जालंधर : लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिवंगत चौधरी संतोख सिंह के बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के...
Translate »
error: Content is protected !!