शादी समारोह के दौरान चुराह क्षेत्र की जुंगरा पंचायत में मकान की गिरी छत, कई घायल

by

एएम नाथ। चम्बा.: जिला चम्बा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत जुंगरा के शहवा गाँव में शादी समारोह के दौरान मिट्टी के मकान की छत गिरने की खबर सामने आई है। जिसमें कई लोगों के घायल होने का समाचार है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह में लोग मकान की छत पर बैठे थे और दूसरी और लोग नाच रहे थे। जहां पर लोग बैठे थे वो मिट्टी का कच्चा मकान था। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया है।

चुराह के विधायक डॉ. हँस राज का कहना है कि आज हमारे चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जुंगरा के गांव शहवा में एक विवाह समारोह के दौरान एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल तीसा अस्पताल पहुँचाया गया।
तीसा सिविल अस्पताल पहुँचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों को समुचित एवं बेहतर उपचार के आवश्यक निर्देश दिए।


वर्तमान में सभी घायलों की स्थिति सामान्य है एवं सभी सुरक्षित हैं। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएँ हैं। प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने 28 लाभार्थियों को वितरित किए 24 लाख रुपये के चेक

राकेश शर्मा /ज्वालामुखी/तलवाड़ा : ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजय रत्न ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वालामुखी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 28 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बारिश का क्रम रहेगा जारी : कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के लिए सोलन और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट भी जारी हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवरात्र मेले में माता श्री चिंतपूर्णी जी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

रोहित जसवाल। ऊना, 28 मार्च। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 30 मार्च से 6 अप्रैल तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून व्यवस्था तथा निगरानी टीमों के कार्य को पाया संतोषजनक : कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने की चंबा में बैठक

एएम नाथ। चम्बा  :   भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में व्यय निगरानी के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने जिला मुख्यालय चंबा में निर्वाचन प्रक्रिया...
Translate »
error: Content is protected !!