शादी से दो दिन पहले निगला जहर, मौत : रुपयों के लेनेदेन में धमकियां मिलने से आहत था युवक

by

पोजेवाल। नवांशहर/ थाना पोजेवाल के गांव चंदियाणी खुर्द में जिस घर में 28 नवंबर को शहनाईयां गूंजनी थीं वहां मातम का माहौल है। जिस नौजवान की घोड़ियां गाई जानीं थीं आज उसी की मौत पर पारिवारिक सदस्य व सगे संबंधी विरलाप कर रहे हैं। गांव के रविंदर कुमार(27) ने कोई जहरीली वस्तू निगल कर अपनी जीवन लीला स्मापत कर ली, इस संबंध में आत्म हत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पोजेवाल पुलिस द्वारा दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनो आरोपियों द्वारा युवक की शादी में खलल डालने की धमकियां दी जा रही थीं, जबकि परिवार का कहना है कि युवक जो 4 लाख रुपये दे चुका था उसी की दौबारा से मांग दोनो आरोपी कर रहे थे। इसे ही युवक द्वारा आत्म हत्याकरने की अस्ल वजह परिवार मान रहा है व पुलिस से इसी संबंध में शिकायत करके मामला दर्ज करवाया गया है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसआई पूरन सिंह ने बताया कि मृतक युवक रविंदर कुमार निवासी गांव चंदियाणी खुर्द के पारिवारिक सदस्य गुरचरन सिंह ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि उनका भाई लुधियाना में सीएमसी रोड पर स्थित सेतीया लिमटिड संस्थान में काम करता था। करीब एक साल पहले रविंदर को फैक्ट्री मैनेजर साहिल वधवा द्वारा 14 लाख रुपये मोहाली के लालड़ू में पहुंचाने के लिए दिए थे। मगर रास्ते में ही किन्हीं अज्ञात द्वारा यह राशि उससे छीन ली गई। जब बात संस्थान के संचालक को बताई गई तो उन्होंने 14 लाख रुपये में से 2 लाख रुपये माफ करते हुए बाकी 12 लाख रुपये तीन लोगों मैनजर, रविंदर कुमार व एक अन्य युवक गांव टप्परियां केरहने वाले हरजीप कुमार को जमा करवाने के लिए कहा। जिसके चलते यह तय हुआ था कि तीनो युवक 4-4 लाख रुपये संस्थान संचाक को जमा करवाएंगे। जिसके चलते रविंदर के परिवार के अनुसार उसकी तरफ से यह राशि मैनेजर साहिल को दे दी गई। मगर साहिल यह राशि लेकर मुकर गया। अब साहिल व हरदीप उस पर दबाव डाल रहे थे कि राशि जमा करवाए। अन्यथा 28 नवंबर को होने वाली रविंदर की शादी में वे खलल डालेंगे व उसे बदनाम कर देंगे। जिस वजह से वह परेशान हो गया। उसने परेशान होकर 25 नवंबर को कोई जहरीली वस्तू निगल ली। जिसके चलते 26 नवंबर को उसकी मौत हो गई। एसआई ने बताया कि परिवार द्वारा बताया जा रहा है कि यह सारी जानकारी रविंदर की तरफ से उन्हें दी गई थी। जिसके आधार पर उनकी तरफ से पुलिस के पास ब्यान दर्ज करवाए गए हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा ब्यानों के आदार पर दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक किक्की ढिल्लो गिरफ्तार : फिरोजपुर में विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ बुलाया था

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लो किक्की को पंजाब विजिलेंस ब्यूरों ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप...
article-image
पंजाब

परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दिया

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले सिकंदर सिंह मलूका की बहू आईएएस परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद अब पंजाब के एक और आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी करनैल...
पंजाब , समाचार

बीबीएमबी कर्मचारियों से मीटिंग ना करने से गुस्साए कर्मचारियों ने सतलुज सदन में बीबीएमबी चेयरमैन का किया घेराव,

चेयरमैन ने पहले मान्यता प्राप्त यूनीयन से मीटिंग करने से किया इंकार,बाद में मसला बड़ता देख की मीटिंग यूनीयन की फैमिली स्पोर्ट फंड की मांग मान ली जाएगी:चेयरमैन नंगल भास्कर संवाददाता: बीबीएमबी की मान्यता...
Translate »
error: Content is protected !!