शादी से पहले दुल्हन लापता – दुल्हन को दिया शादी का खर्च, 150 बारातियों के साथ इंतजार करता रहा दुबई से लौटा दूल्हा

by
चंडीगढ़ :   विवाह के लिये दुबई से आए एक व्यक्ति और उसके साथ 150 बारातियों को उस समय झटका लगा जब वे पंजाब के मोगा पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दुल्हन गायब है और विवाह स्थल भी मौजूद नहीं है।
                          पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपक कुमार (24) एक महीने पहले दुबई से जालंधर मनप्रीत कौर से शादी करने आया। कुमार कौर से तीन साल से सोशल मीडिया पर बात कर रहा था, लेकिन कभी मिला नहीं था।  उन्होंने बताया कि घटना के बाद दूल्हे ने कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुमार और कौर तीन साल पहले सोशल मीडिया पर जुड़े थे, लेकिन कभी आमने-सामने नहीं मिले। कुमार ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ जालंधर के मंडियाली गांव से मोगा में अपनी शादी के लिए आए थे, जहां दुल्हन के परिवार ने बुलाया था।
मोगा पहुंचने पर दुल्हन के परिवार ने बताया कि कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार को विवाह स्थल तक ले जाएंगे। हालांकि, शाम पांच बजे तक इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं आया। कुमार ने कहा कि उन्होंने स्थानीय लोगों से ‘रोज गार्डन पैलेस’ स्थल के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने बताया कि मोगा में ऐसी कोई जगह नहीं है। कुमार ने बताया कि वह दुबई में श्रमिक के रूप में काम करते हैं और पिछले तीन सालों से सोशल मीडिया के जरिए कौर के संपर्क में थे। कुमार ने कौर की तस्वीरें देखी थीं, लेकिन उससे कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के माता-पिता ने फोन कॉल के जरिए शादी की व्यवस्था की थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने पहले ही कौर को 50,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।
कुमार के पिता प्रेम चंद ने बताया कि वह 150 बारातियों के साथ शादी में आए थे और उन्होंने पहले ही टैक्सी, खानपान और वीडियोग्राफर के लिए पैसे दे दिए थे। चंद ने बताया कि कौर के माता-पिता से फोन पर बात करने के बाद शादी तय की गई और मेहमानों को शादी के लिए आमंत्रित किया गया।
मोगा के सहायक उपनिरीक्षक हरजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें दीपक कुमार की ओर से शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि शिकायत तब दर्ज की गई जब दूल्हे का परिवार दुल्हन से संपर्क नहीं कर सका क्योंकि उसका फोन बंद था। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल सिंबली की छात्रा मनप्रीत कौर ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक  – स्कूल पहुंचने पर स्टाफ द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर, 25 जनवरी: कपूरथला में हुई 13वीं आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में सरकारी हाई स्कूल सिंबली की नवमी कक्षा की छात्रा मनप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल व जिले का नाम रोशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू इस दिन करेंगे 750 मीटर लंबे रोपवे का उद्घाटन

रोहित राणा। शिमला :हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 दिसंबर 2024 को मंडी जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे विकास कार्यों और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/4 May : Lamrin Tech Skills University Punjab (LTSU) has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with ByteXL as its official Skilling Partner, in collaboration with global industry leaders Microsoft and KPMG, to...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करना : SDM विकास शुक्ला

कुल्लू 25 जनवरी :  कुल्लू स्थित देव सदन में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य...
Translate »
error: Content is protected !!