शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण : विधायक नीरज नैय्यर

by

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

नीरज नैय्यर ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 से बढ़ाकर 250 की : नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा :  सदर चंबा के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि जीवन में खेलों का उतना ही महत्व है जितना शिक्षा का। खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विधायक आज जिला के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 (छात्र वर्ग) खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर अपने संबोधन में बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन सभी अधिकारियों, शिक्षकों और राज्य खेलकूद संघ के प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेलकूद में हार-जीत होना स्वाभाविक है और यह किसी खिलाड़ी की क्षमता का मापदंड नहीं है। उन्होंने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है इसलिए कोई भी खिलाड़ी हार से निराश न हो, बल्कि आने बाले समय में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित रहें।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी राशि 120 से बढ़ाकर 250 कर दी है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर पोषण और प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर विधायक ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा को 11 हज़ार की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को 1100-1100 की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की।
विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में 5 खेलों को शामिल किया गया था जिसमें खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कबड्डी शामिल है।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता भाग सिंह, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा बलवीर सिंह, ओएसडी शिक्षा उमाकांत सहित हिमाचल प्रदेश खेल संघ के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह रहे विजेता

कबड्डी: विजेता – शिमला, प्रथम उपविजेता – सोलन, द्वितीय उपविजेता – सिरमौर।
वॉलीबॉल: विजेता – शिमला, प्रथम उपविजेता – कुल्लू, द्वितीय उपविजेता – सिरमौर।
खो-खो: विजेता – चंबा, प्रथम उपविजेता – हमीरपुर, द्वितीय उपविजेता – सोलन।
बैडमिंटन: विजेता – कांगड़ा, प्रथम उपविजेता – मंडी, द्वितीय उपविजेता – ऊना।
बॉक्सिंग: विजेता मंडी, प्रथम उपविजेता किन्नौर, द्वितीय उपविजेता चंबा।
मार्च पास्ट: विजेता सोलन रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आईबी के एएसआई की हत्या चिंतनीय, क़ानून व्यवस्था सम्भाले सरकार – प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को ठुकराया,  भाजपा को दिया समर्थन : जयराम ठाकुर

नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला के विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। समारोह के बाद मीडिया से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएसआर के तहत विकास कार्यों के लिए जिला में इस वर्ष खर्च किए जा रहे हैं 22 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया 

जिला मुख्यालय चंबा में सीएसआर से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा वासियों की विकास संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप सीएसआर के तहत विकास कार्यों को धरातल पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ : विधायक केवल सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दी बधाई

धर्मशाला, 21 अगस्त। शाहपुर के एसडीएम कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत शाहपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई । इस अवसर पर स्थानीय विधायक केवल पठानिया विशेष रूप से उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सुन्नी में आयोजित किया आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला : स्वास्थ्य मेला में 221 ने पंजीकरण करवाकर लिया स्वास्थ्य लाभ

शिमला 25 सितम्बर – डॉ अर्चित शर्मा (कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सा अधिकारी शिमला डा सुरेखा चोपड़ा के दिशा निर्देश स्वरूप आज नागरिक अस्पताल सुन्नी में...
Translate »
error: Content is protected !!