शाहपुर की जनता ने आपदा कोष में 14 लाख का दिया अंशदान : आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी: पठानिया

by

शाहपुर, 05 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी इस के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता की तरफ से वे अभी तक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 14 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के लोगों ने आपदा में खुलकर अंशदान किया गया है इस के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी,महिला कांग्रेस,पार्टी से सभी अग्रिमसंगठनों,महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों,पूर्व सैनिक लीग,कर्मचारी संगठनों,विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजिक संस्थाओं,व्यापार मंडलों,स्टूडेंट्स सहित दानी लोगों का आभार है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश वर्तमान में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। सरकार को 10 हजार करोड़ का नुक्सान हुआ है। विधायक केवल पठानिया ने कहा कि प्रदेश में आपदा के वाबजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिन रात एक कर हिमाचल की उन्नति व विकास के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना ही उनका मुख्य मकसद है तथा इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस मौके पर विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा अधिकतर का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,उप मण्डल अधिकारी करतार चंद,दिनेश शर्मा डीएफओ, अमित डोगरा एक्सीयन जलशक्ति विभाग,
खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, बिजली बिभाग एक्सीयन अमन चौधरी, लोकनिर्माण विभाग एसडीओ वीपुल पुंज, राकेश कुमार तहसीलदार ,एक्सीयन गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा , एससीओ बिजली विभाग एसडीओ विक्रम शर्मा,एसडीओ जलशक्ति विभाग रजाक मोहम्मद, आरओ वन विभाग सुमित शर्मा, एव कृषि विभाग,पशुपालन विभाग ,सोइलकंजेर्वशन,शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईनाम पाओ : लोहे के बर्तन में खाना पकाओ, महिला एवं बाल विकास विभाग से

शिमला : हिमाचल से एनीमिया भगाने के मकसद से निदेशालय महिला एवं बाल विकास विभाग ने अनोखी पहल ‘लोहे की कड़ाही’ शुरू की है। इसके तहत प्रदेशवासियों को पारंपरिक ढंग से लोहे के बर्तन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होम गार्ड्स वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : आंतरिक सुरक्षा को सृदृढ़ बनाने में होम गार्ड्स की अहम भूमिका: पठानिया

चेयर रेस तथा रस्साकस्सी में अव्वल जवानों को किया सम्मानित धर्मशाला, शाहपुर, 06 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि होम गार्ड की भूमिका आंतरिक सुरक्षा स्थितियों के रखरखाव में पुलिस की तरह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे : SIT जांच में जुटी

चंडीगढ़  ।  पंचकूला में पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि अकील की दाहिनी कोहनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान ने मनाया 76 वां स्थापना दिवस : राज्यपाल ने आई.सी.ए.आर.- सीपीआरआई शिमला के उत्कृष्ट कर्मियों को किया पुरस्कृत

रोहित भदसाली। शिमला 20 अगस्त – केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में आज संस्थान का 76वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।...
Translate »
error: Content is protected !!