शाहपुर के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कोर कसर, हर पंचायत को मिलेगी वरियता: केवल पठानिया

by
शाहपुर , 4 मार्च। विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज मकरोटी पंचायत में जल शक्ति विभाग द्वारा 80 लाख रूपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल योजना लदबाड़ा के सुधारीकरण के अन्तर्गत नलकूप मकरोटी का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में समान विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत को वरियता देते हुए शाहपुर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक साल में विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतो में विकास की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि अगले 10-15 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र शाहपुर को जनता के आशीर्वाद से मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किए जाएंगे। शाहपुर की जनता की आवाज विधानसभा में हमेशा बुलंद की जाएगी, जिससे जनता अपने आप को ठगा सा महसूस न करें। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों के दुःख दर्द को दूर करने के लिए समय समय पर खाद बीज एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। सिंचाई की कूहलों को ठीक करके किसानों के खेतो तक पानी पहुचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत से बनने बाली भैरू मकरोटी सड़क एवं पुल को जल्द तैयार कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
विधायक पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार पांच साल पूर्ण बहुमत से जनता की सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि आज विरोधी पार्टी धन बल के जोर पर जनता की चुनी हुई सरकार को तोड़ने के सपने देख रही है जो कि उनके सपने कभी पूरे नही होंगे। उन्होंने कहा कि जनता का दिया आशीर्वाद विपक्ष के नेताओं को रास नही आ रहा है और जनता के बहुमत को तोड़ने की कोशिश में लगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डेढ़ साल में जनता की सेवा करके और उनके दुःख दर्द को समझ कर जनता के हितों में अहम फैसले लिए जिसके कारण उन्होंने जनता जे दिलो में अपनी जगह बनाई है।
*यह की घोषनाएं*
इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने मकररोटी पंचायत की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप अनेक घोषनाएं की। उन्होंने कहा कि मकरोटी पंचायत को पटवार सर्कल बनाया जाएगा। यहां पशुपानल विभाग सेंटर को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि अम्बबाड़ी, मुंदला, मकरोटी पंचायत में एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि समाध तक सड़क पक्की की जायेगी तथा त्रेम्बला को सड़क से जोड़ने के लिए गज खड्ड में पुल बनाया जाएगा।
*पंचायत ने जताया आभार*
विधायक के पहुचने पर स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। डेढ़ बर्ष में मकरोटी पंचायत को लगभग 10 लाख रूपये के विकास कार्यो को देने पर प्रधान, उप प्रधान एवं सभी पंचायत के सदस्यों और स्थानीय जनता ने विधायक का आभार जताया। उप प्रधान विजय सिंह ने कहा कि पहली बार हुआ कि डेढ़ बर्ष में मकरोटी पंचायत की स्थानीय जनता के विकास को विधायक केवल सिंह पठानिया ने धन उपलब्ध करवया जिसका मैं ओर मेरी स्थानीय जनता तहदिल से धन्यवाद करती है।
*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर वरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, प्रधान कृष्ण कुमार, उपप्रधान विजय सिंह, प्रेम मेहरा, शारदा देवी, दया देवी, माया देवी, सारिका देवी, पूर्व प्रधान अजय कुमार, पूर्व प्रधान मंजू देवी, पूर्व ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, बलबीर चौधरी, रजिंदर वालिया, भट्टू,सरिता सैनी, रेखा चौधरी, वीना चौधरी, मधु बाला, प्रवीण कुमारी, बलजीत कौर, रीना पठानिया, देश राज, पवन कुमार, सुरजन सिंह, उपमण्डल अधिकारी करतार चंद, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अंकज सूद, अधिशासी अभियंता एचपीटीसीएल संदीप चौधरी, गज प्रोजेक्ट अधिशासी अभियंता सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मेजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं बारे एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में मिंजर मेले के लिए गठित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्दर नगर में एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

जोगिन्दर नगर, 26 जनवरी : उपमंडल जोगिन्दर नगर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह पुराने मेला ग्राउंड के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण...
हिमाचल प्रदेश

टेली कॉलर के 275 पदों के लिए 7 फरवरी को होगा इंटरव्यू

बिलासपुर 03 फरवरी – जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि मै. इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड हि.प्र. द्वारा टेली कॉलर के 275 पदों के लिए 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्जी आंकड़ों” के सहारे सच छिपाने का आरोप, जोगिन्द्रा बैंक विवादों में : एनपीए आंकड़ों में हेरफेर का दावा, हाईकोर्ट के वकील ने उठाई जांच की मांग

सस्पेंस इंटरेस्ट” और OTS योजनाओं के दुरुपयोग का आरोप, बैंकिंग तंत्र में हलचल एएम नाथ। चंडीगढ़/सोलन : जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (JCCB) सोलन के शीर्ष प्रबंधन पर करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले...
Translate »
error: Content is protected !!