शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू : खेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: केवल सिंह पठानिया

by

शाहपुर, 01 अक्तूबर। शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खण्ड रैत की 28वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक केवल पठानिया ने किया ।तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शिक्षा खण्ड रैत के 4 जोन शाहपुर, रैत,लदवाड़ा तथा दरीणी के 250 छात्र-छात्राएं कबड्डी ,खो-खो,बॉलीवाल तथा बैडमिंटन इत्यादि खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगें। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास लिए खेल प्रतियोगिताएं अत्यंत जरूरी हैं, खेलों के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा विपरीत स्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है इसी दिशा में चरणबद्व तरीके से पंचायत स्तर पर खेल मैदानों के निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने शाहपुर के बीईईओ परिसर में एक गेस्ट हाउस बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि गेस्ट हाउस के निर्माण से खेल इत्यादि कार्यक्रमों के दौरान दूर दूर से आने वाले अध्यापकों तथा बच्चों को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी । उन्होंने नगर पंचायत शाहपुर के सचिव को शाहपुर खेल मैदान में बनाये गए स्टेज के जीर्णोद्धार का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाहपुर की प्रबुद्ध जनता ने अब तक आपदा राहत के लिए 22 लाख 27 हजार की सहायता राशि भेंट की है
पीटीएफ के प्रधान राजीव शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा इस खेल कूद प्रतियोगिता बारे विस्तार से जानकारी दी । बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अनु सैणी ने विधायक का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया व आभार जताया । इससे पहले विधायक केवल पठानिया ने नप शाहपुर द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सफाई अभियान का शुभारंभ भी किया । इस अवसर पर राजेन्द्र मन्हास प्रधान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ काँगड़ा के नेतृत्व में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तथा एनपीएसऐ शाहपुर की ओर से आपदा सहायता राशि के लिए 74 हजार का चेक विधायक को भेंट किया गया । इस अवसर पर नप शाहपुर की अध्यक्षा उषा शर्मा, सहायक निदेशक प्रारंभिक शिक्षा संजय ठाकुर, उपनिदेशक बागवानी कमलशील नेगी,कृषि उपनिदेशक राहुल कटोच, डीडी शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, अश्विनी चौधरी,सेवा निवृत्त बीईईओ राजेश राणा तथा विजय कुमार ,व्यापार मंडल शाहपुर के प्रधान जितेंद्र सोंधी, नप सचिव प्रदीप दीक्षित, ग्रुप अनुदेशक मनोज सिंह,जितेन्द्र महाजन, दलजीत पठानिया राकेश, सीएचटी रेखा,ममता शर्मा, जागीर ,गायत्री, वनीता,रीता बलोरिया, तिलक राज,निक्कू गोस्वामी, उमा, ठाकुर, सुमना देवी,अजय ठाकुर, मीतू गोस्वामी के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के अध्यापक तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति: डीसी डा.निपुण जिंदल

जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में होगी नशा मुक्ति क्लीनिक की सुविधा नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को भी किया जा रहा है चिह्न्ति धर्मशाला, 17 अक्तूबर। धर्मशाला के प्रयास भवन में आधुनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2026-27 में हमीरपुर में 2063 करोड़ के ऋण आबंटन की संभावना : डीसी गंधर्वा राठौड़ ने की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना की लांचिंग

एएम नाथ। हमीरपुर 28 जनवरी। वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जिला हमीरपुर मंें लगभग 2063 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन की संभावना है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को जिला के लिए नाबार्ड की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानूवाल के 10 वर्षीय कैविश ने चैंस टूर्नामैंट में 6 में से 4 मैच जीते

हरोली : उम्मीद वैल्फेयर सुसायिटी नंगल दुारा नंगल में चैस टूर्नामैंट करवाया गया। जिसमें गांव मानूवाल, तहसील हरोली, जिला ऊना के त्रिरोलचनकुमार के 10 वर्षीय कैविश जसवाल ने अंडर सैवनटीन के मुकावलों में हिस्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन 22 अगस्त को : ‘रेड रिबन क्लबों’ का संचालन करने वाले जिले के 14 शिक्षण संस्थानों के 17 से 25 आयु वर्ग के 84 विद्यार्थी भाग लेंगे – ADC महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त. ऊना में एचआईवी और एड्स के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 अगस्त को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन,...
Translate »
error: Content is protected !!