शिअद के पास तो कुछ नहीं है, शिअद अच्छे नेता भाजपा में आना चाहें तो आकर कमल से जुड़ सकते : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

by

कपूरथला : शिअद और भाजपा के बीच गठबंधन की चर्चा जालंधर उपचुनाव के बादकी कयासबाजी शुरू हो गई थी। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गठबंधन को लेकर भाजपा का रुख स्पष्ट करटे हुए कहा कि शिअद के पास तो कुछ नहीं है, अगर उनके अच्छे नेता भाजपा में आना चाहें तो कमल से जुड़ सकते हैं। शिअद ने पिछले 20-25 वर्षों में गठबंधन के नाम पर कुछ नहीं किया।
कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी में आयोजित रोजगार मेले के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि शिअद से भाजपा का गठबंधन था। हमें लगता था कि वह पंजाब के हित में काम कर रहे हैं लेकिन जब हमें समझ आने लगा तो उन्होंने खुद ही गठबंधन तोड़ दिया। अब अगर गठबंधन की बात करें तो हमारा जवाब यही है कि उनके पास तो कुछ है नहीं।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में 71,000 लोगों को आज नियुक्ति पत्र सौंपे। इन लोगों को सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति मिली है। देशभर में 45 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कपूरथला रेल कोच आयोजित रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने पहुंचे। यहां उन्होंने नवनियुक्त 190 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

80 रुपए की जगह 1500 रुपए वसूलने का आरोप : पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

नूरमहल : पटवार हल्का नूरमहल के पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटवारी हरबंस लाल पर जमीन के नक्शे (अक्स छजरा) की निर्धारित फीस 80...
article-image
पंजाब

फूड स्टालों सहित अन्य स्थानों से लिए खाद्य पदार्थों के 12 सैंपल : बस स्टैंड पर पर बड़ी मात्रा में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक जब्त कर करवाई नष्ट

होशियारपुर, 20 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने होशियारपुर ने आज बस स्टैंड...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त : (डीजीपी

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से हो रही हेरोइन तस्करी को बड़ा झटका देते हुए 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त की है।  हालांकि,...
article-image
पंजाब

मीजल्स रूबेला को जड़ से खत्म करने के लिए शत-प्रतिशत समपूर्ण टीकाकरण जरूरी :  जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  स्वास्थ्य विभाग पंजाब और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​के निर्देशानुसार जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने ब्लॉक भूंगा के आम आदमी क्लीनिक दारापुर में सेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!