शिअद ने लुधियाना (वेस्ट) उपचुनाव के लिए परुपकार सिंह घुम्मन को बनाया प्रत्याशी

by
चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना (वेस्ट) विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए स. परुपकार सिंह घुम्मन को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।
. घुम्मन एक वरिष्ठ वकील हैं और लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं।
इस निर्णय से पहले सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ लुधियाना के सभी वरिष्ठ नेताओं, मौजूदा और पूर्व पार्षदों के साथ विस्तृत चर्चा की। पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से उनका नाम प्रस्तावित किया गया।
इसके साथ ही बादल ने पांच सदस्यीय प्रचार समिति का भी गठन किया है, जिसमें स. महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, स. हीरा सिंह गब्रिया, श. हरीश राय ढंडा, स. प्रतपाल सिंह पाली और डॉ. दलजीत सिंह चीमा को शामिल किया गया है। डॉ. चीमा समिति के समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Akali Leader Jatinder Singh Lali

People will not tolerate the dictatorial attitude of the government,” says Lali Bajwa Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 2 : Ahead of senior Shiromani Akali Dal leader and former Punjab Minister Bikram Singh Majithia’s court...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकारी देवी मंदिर : पांडवों ने की थी स्थापना, आज तक कोई नहीं बनवा सका छत

एएम नाथ । मंडी : भारत को मंदिरों की भूमि कहा जाता है। यहां कई अलौकिक और अनोखे मंदिर मौजूद हैं, जिनकी अपनी खासियत और महत्व है। उन्हीं में से एक मंदिर देवताओं की...
article-image
पंजाब

महाकुंभ जा रहे 18 की मौत : CCTV फुटेज सील, 7 साल की बच्ची के सिर में कील घुसी, मौत

नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं।...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 मार्च को : मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू

ऊना, 10 मार्च – मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू कैम्पस साक्षात्कार 14 मार्च को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई...
Translate »
error: Content is protected !!