शिअद वारिस पंजाब दे सदस्यता अभियान शुरू करेगा : एसजीपीसी चुनाव में भी प्रत्याशी उतारेगी पार्टी

by
चंडीगढ़। सांसद अमृतपाल सिंह की सरप्रस्ती में माघ मेले के दौरान बनाई गई नई पार्टी शिरोमणि अकाली दल वारिस ने यह ऐलान किया है कि पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।
इसके लिए जल्द ही पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए। यह कहना है पार्टी अध्यक्ष अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह का जो श्री अकाल तख्त माथा टेकने पहुंचे थे। इस दौरान सभी सदस्यों ने पार्टी की चढ़दी कला और बंदी सिखों की रिहाई के लिए अरदास की।
एसजीपीसी चुनाव में भी प्रत्याशी उतारेगी पार्टी :  इस दौरान सांसद सरबजीत सिंह खालसा भी साथ थे। सरबजीत सिंह खालसा ने जानकारी दी है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों में हिस्सा जरूर लेगी। इतना ही नहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में भी अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। पार्टी की घोषणा के बाद से ही लगातार फोन आ रहे हैं कि मैंबरशिप फार्म भेजिए, ताकि लोग पार्टी के साथ जुड़ सकें। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (बादल) को श्री अकाल तख्त साहिब के हुकम ना मानने वाली पार्टी कहा है।
इस तरह अभियान चलाएगी पार्टी : तरसेम सिंह ने जानकारी दी कि पहले पार्टी हर जिले में 5-5 सदस्य चुनेगी। ये सदस्य हर जिले में मैंबरशिप ड्राइव को आगे बढ़ाएंगे। इस ड्राइव के बाद जिला स्तर पर 11-11 कार्यकारी गठित होगी। इसके बाद मैंबरशिप में से ही प्रधान व अन्य पदों के लिए नाम चुने जाएंगे। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब पर गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचे थे। पार्टी का संविधान बनाने के लिए 7 सदस्य कमेटी गठित की गई है। यही सदस्य पार्टी का संविधान तैयार करेंगे। संविधान तैयार करने के लिए लोगों से बातचीत की जाएगी और उनकी राय ली जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेशन जज की कोठी के बाहर लिखा ‘खालिस्तान जिंदाबाद

चंडीगढ़ : पंजाब के फरीदकोट में सेशन जज की कोठी के बाहर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखे मिले हैं। पुलिस ने तुरंत इन पर काले रंग पोत दिया है। इससे पहले यहां पार्क की...
article-image
पंजाब

15 नशीले इंजेक्शन व 20 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 15 नशीले इंजेक्शन व 20 हजार 200 रुपये की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

पुलिस ने 30 जून को पेश होने के लिए नोटिस : श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा परिसर में योगा करने वाली अर्चना मकवाना को पुलिस ने नोटिस भेजा :

अमृतसर। योग दिवस पर श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा परिसर में योगा करने वाली फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना  को थाना कोतवाली की पुलिस ने नोटिस भेजकर 30 जून को पेश होने के लिए कहा...
article-image
पंजाब

जिसकी सरकार, उसी का MLA बनाना : मोदी जी की रगों में सिंदूर दौड़ने का पता नहीं – लेकिन संजीव अरोड़ा की रगों में लुधियाना दौड़ता : अरविंद केजरीवाल

लुधियाना  :  लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आम आदमी पार्टी ...
Translate »
error: Content is protected !!