शिकायत निवारण कैंप का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनानाः डिप्टी कमिश्नर

by

मुकेरियां/होशियारपुर, 24 जुलाईः   पंजाब सरकार के आप दी सरकार, आप दे दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओऱ से उप मंडल मुकेरियां के भंगाला के कम्यूनिटी हाल में शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने पहुंच कर जहां कैंप का जायजा लिया वहीं लोगों की शिकायतें भी सुनी। इस मौके पर एस.डी.एम दसूहा अशोक कुमार, डी.एस.पी विपिन कुमार, तहसीलदार, बी.डी.पी.ओ व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि यह शिकायत निवारण कैंप मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में लग रहे हैं, जिसके तहत प्रशासनिक सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कैंप में उपस्थित लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाना है, ताकि आम जनता को अपने अधिकारों और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के कैंप से प्रशासन और जनता के बीच संवाद का पुल मजबूत होता है और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है।

कोमल मित्तल ने कहा कि आप दी सरकार, आप दे दुआर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझना और उन्हें तत्काल राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके। इस कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और लोगों ने आशा जताई कि इस प्रकार के और भी कैंप भविष्य में आयोजित किए जाएंगे, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान और अधिक सरलता से हो सके।

कैंप में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए थे, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बिजली, पानी सहित विभागों के अधिकारी मौजूद थे, जिनकी ओर से महत्वपूर्ण सेवाओं से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान की गई। लोगों ने स्वास्थ्य जांच, कृषि संबंधित सलाह, शिक्षा से जुड़े प्रश्न, और बिजली एवं पानी की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर अपनी समस्याएं रखी। संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया और लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। लोगों ने प्रशासन के इस प्रयास को सराहा और कहा कि इससे न केवल उनकी समस्याएं दूर हो रही हैं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 प्रतिशत रोजगार हिमाचलियों के लिए औद्योगिक इकाइयों में सुनिश्चित करेगी सरकारः उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित भदसाली। शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार सभी औद्योगिक, विद्युत और पर्यटन इकाइयों में हिमाचलियों को रोजगार सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार...
article-image
पंजाब

आप शासन के दौरान राज्य में ड्रग्स और गैंगस्टर बढ़े – पूर्व विधायक चरणजीत कौर बाजवा

गढ़शंकर : गढ़शंकर में प्रेस से बातचीत करते हुए विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की पत्नी पूर्व विधायक चरणजीत कौर बाजवा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर मोर्चे पर...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी का सम्मान : बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब सड़क मंजूर करवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

गढ़शंकार :  आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी का स्थानीय विश्राम गृह में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया|...
Translate »
error: Content is protected !!