शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया : प्रतिभा सिंह

by

कुल्लू : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। उन्हें समिति में शामिल करना बहुत जरूरी है। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले निष्कासित नेताओं की जरूरत पड़ने पर पार्टी में वापसी होगी। विस चुनाव में उनके द्वारा किए कार्यों को देखा जाएगा। इसके बाद पार्टी निर्णय लेगी। अगर उन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है तो उनको इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। जिला कुल्लू में भी विधानसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है।
यह बात उन्होंने खराहल की गाहर पंचायत में पत्रकारों से कही। कहा कि शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। उन्हें समिति में शामिल करना बहुत जरूरी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उपचुनाव, विधानसभा चुनाव, शिमला नगर निगम के चुनाव और कर्नाटक चुनावों में जीत के बाद पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव भी जीतेगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कामों को याद किया है। उन्होंने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के फैसले को गलत बताया। फोरलेन में बनी सुरंगों को लेकर केंद्र सरकार का आभार जताया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धमकी मामले में हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार : हिमाचल सरकार की याचिका खारिज

एएम नाथ। शिमला : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एक आदेश में दखल देने से इनकार किया। हाईकोर्ट ने पुलिस को एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राज्य के कुछ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक – DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ। सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की अध्यक्षता में साडा की बैठक का आयोजन : साडा के अंतर्गत जिला में शोघी (आमोद), कुफरी, घनाहट्टी एवं दुर्गापुर तक का क्षेत्र आता

शिमला, 13 फरवरीः उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने साडा के कार्य क्षेत्र एवं विभिन्न नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक वेल्फेयर निदेशक ने किया ईसीएचएस ऊना का औचक निरीक्षण

ऊना, 26 अक्तूबर: निदेशक सैनिक वेल्फेयर हमीरपुर ब्रिगेडियर एमएस शर्मा ने आज ईसीएचसी पाॅलीक्लीनिक ऊना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ईसीएचएस में पूर्व सैनिकों के परिवारों व उनके आश्रितों से प्रदान की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!