शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए किया जा रहे अहम बदलाव : आर.एस. बाली

by
पंडित राघवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रहे मुख्य अतिथि
एएम नाथ। नगरोटा, 29 नवंबर। स्कूल मंच से बच्चों को मिलता है आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा निर्धारित करने में निभाता है अहम भूमिका यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने नगरोटा के उसतेहड़ स्थित पंडित राघवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि बनकर पहुँचने पर कहे। उन्होंने स्कूल को इस वार्षिक समारोह के लिए बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ प्रबंधक चंचला शर्मा, प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, मुनीश शर्मा, उप प्रबंधक किरणबाला, एचओडी कुमारी मीनाक्षी, मान सिंह, प्रताप रियाड़, समस्त अध्यापक , अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।
संबोधन के दौरान उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 850 संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया है। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बच्चों के भविष्य को एक नया आयाम देने के लिए अहम साबित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का अपना वायदा भी पूरा किया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लैस राजीव गांधी डे.बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। जिसमें नगरोटा विस क्षेत्र के कबाड़ी में भी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। बाली ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा उच्च शिक्षा को गुणवत्ता पूर्वक बनाने के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए आने को निर्णय लिए जा रहे हैं जिसका लाभ हर वर्ग के बच्चों को मिलेगा। उन्होंने बच्चों को हमेशा नया सीखने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।
प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने मुख्य अतिथि के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट और स्कूल की समस्त गतिविधियों का विवरण दिया। उन्होंने बताया स्कूल की स्थापना वर्ष 2007 में की गई। उन्होंने बताया स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है तो स्कूल के बच्चे अन्य गतिविधियों में भी आगे रहते हैं और जिला राज्य स्तर तक स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। विभागाध्यक्ष मीनाक्षी ने भी शैक्षणिक गतिविधियों के वारे में विस्तृत जानकारी दी।
स्कूल के बच्चों ने अनेकों मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
मुख्यअतिथि ने परीक्षाओं, खेलों, संस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। उन्होंने गणमान्य लोगों को भी स्मृति चिन्ह दिए। उन्होंने स्कूल ग्राउंड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और संस्कृतिक कार्यक्रम के लिए निजी खाते से 1 लाख रुपये दिए।
यह रहे उपस्थित। मुख्य अतिथि सहित प्रबंधक चंचला शर्मा, प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, मुनीश शर्मा, उप प्रबंधक किरणबाला, एचओडी कुमारी मीनाक्षी, मान सिंह, प्रताप रियाड़, पामदेव, नंद किशोर, रामेश्वरम शर्मा, अभिनाश उपाध्याय, दिवाकर शर्मा, विशन दास, समस्त अध्यापक , अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सूचना के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित : सूचना के अधिकार के अंतर्गत आने वाली अपीलों की सुनवाई को आने वाले समय में वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा – एसएस गुलेरिया

बैजनाथ , 30 अक्तूबर : सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं अधिनियम के प्रभावी रूप में क्रियान्वयन पर एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ से करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 जनवरी को शुरूआत

उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ऊना, 12 जनवरी – लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरूआत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट

एएम नाथ। ​शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली का दौरा किया। इस महत्वपूर्ण दौरे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!