शिक्षा मंत्री ने कंडवाड़ी स्कूल में 60 लाख से निर्मित साईंस ब्लाक किया शुभारंभ : कमलेहड़ में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

by
कैप्टन विक्रम बतरा महाविद्यालय में छह करोड़ की लागत से बनेगा हाॅस्टल
एएम नाथ। पालमपुर 17 मई। प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डबाड़ी में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त साइंस ब्लॉक का विधिवत्त लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पालमपुर विधानसभा के कमलेहड़ में 5 करोड़ की लागत से डे बोर्डिंग स्कूल के प्रथम चरण में बन रहे भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल भी उनके साथ रहे।
शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृढ़ संकल्पित है और इसी के दृष्टिगत हर विधानसभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय सरकार ने लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा । पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक मनोबल में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि कमलेहड़ में निर्मित हो रहे डे बोर्डिंग स्कूल में पांचवी कक्षा तक के लिए बन रहे भवन पर 5 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में पांचवी कक्षा से शुरू होकर इन्हें बाद में बारहवीं कक्षा तक स्तरोन्नत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डबाड़ी में साइंस ब्लॉक के भवन के निर्माण से अब यहां के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हिमाचल के हर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए वचनबद्व तथा निर्धनों तथा जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसी को मध्य नजर रखते हुए आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करोड़ों की सौगात पालमपुर विधानसभा क्षेत्र को देगे। उन्होंने मंत्री के समक्ष कुछ मागे भी रखी।
शिक्षा मंत्री ने ने ग्राउंड में हाई मास्क लाइट, चारदीवारी और विक्रम बत्ता राजकीय महाविद्यालय में 6 करोड़ की लागत से बनने वाले हॉस्टल की घोषणा की की इसके साथ ही गोपालपुर में शहीद राकेश कुमार की प्रतिमा बनाने की घोषणा की । शिक्षा मंत्री ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की । इस अवसर पर वूल फेडरेशन के डायरेक्टर त्रिलोक चन्द , एसडीएम पालमपुर नेत्रा मैती, एडवोकेट लोकेंद्र ठाकुर , मदन दीक्षित , डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा विकास महाजन, उप निदेशक निरक्षण एवं गुणवत्ता शिक्षा कंचन ज्योति , एसई लोक निर्माण विभाग बीएम ठाकुर , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विनीत शर्मा , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैलेंडर का किया विमोचन 

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आज ‘अपराजिता मैं चंबा की’ नामक शीर्षक से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत तैयार किए गए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नए अध्यक्ष पर हुई पार्टी की बड़ी बैठक : 10 जनवरी तक सभी जिलाध्यक्षों और 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्षों का हो जाएगा चयन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय में संगठन पर्व को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की, जिसमें देशभर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 जून को स्थानीय अवकाश घोषित

ऊना 7 जून। जिला प्रशासन ऊना द्वारा जिला स्तरीय पीपलू मेला (निर्जला एकादशी)के उपलक्ष्य पर 18 जून को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए हैं। आदेशों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्दलीय मैदान में उतरने का डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने किया एलान : 13 मई को केलंग में समर्थकों के साथ नामांकन भरेंगे

एएम नाथ।  मंलाहुल स्पीति :  पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने विद्रोह का बिगुल फूंक लाहुल स्पीति विधानसभा के उपचुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। वह...
Translate »
error: Content is protected !!