शिक्षा मंत्री बैंस ने सिविल अस्पताल पहुंच कर बीमार हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा का लिया जायजा

by

संगरूर : सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचे शिक्षा मंत्री बैंस ने बीमार हुए मेरिटोरियस स्कूल संगरूर के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान ने फूड पॉइजनिंग के चलते बीमार स्टूडेंट्स का हाल जानने के साथ उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा का भी जायजा लिया।
मेरिटोरियस स्कूल संगरूर के विद्यार्थियों से मिलने बाद मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जनकारी दी। उन्होंने कहा, “सभी छात्र अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। स्कूल मेस के ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर ठेकेदार और मेस प्रभारी पर आईपीसी की धारा 307 के अंर्तगत मामला दर्ज किया गया है। छात्रों की शिकायत पर समय पर कार्रवाई नहीं करने पर मेरिटोरियस स्कूल संगरूर के प्रिंसिपल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की टीमें आज पंजाब के बाकी मेरिटोरियस स्कूलों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर रही हैं। मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र को एक फीडबैक फॉर्म भेजा जा रहा है और छात्रों के सभी सुझावों और शिकायतों की विभाग के मुख्य कार्यालय द्वारा व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जाएगी।”

क्या है मामला : संगरूर के घाबदा स्थित मेरिटोरियस स्कूल में बच्चों को खराब खाना देने का आरोप अभिभावकों ने लगाया है। बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घबराए बच्चों के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि दिवाली के बाद से ही बच्चों को घटिया खाना दिया जा रहा था। अस्पताल में भर्ती बच्चों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की ओर से हमें अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा है। इससे सभी बीमार हो रहे हैं। आरोप है कि पिछले तीन दिनों से बच्चों के पेट में दर्द हो रहा था, लेकिन इस पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक सुसाइड या मर्डर? ….सभी को लगी थी गोली : पति-पत्नी और उनकी दोनों बच्चियों के शव बरामद

फिरोज़पुर :  फिरोज़पुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी दो...
article-image
पंजाब

पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. दलजीत अजनोहा सम्मानित

होशियारपुर/ब्यूरो : प्राचीन शिव मंदिर पैंजुआना में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति द्वारा प्रसिद्ध पत्रकार और समाजसेवी डॉ. दलजीत अजनोहा को पत्रकारिता...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 30 जून: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय विकास फंड से सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके की मेन पार्क में स्थापित ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!