शिक्षा हमारे विकास की पहली सीढ़ी- सांसद मनीष तिवारी

by

सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल, गांव लांडरां के विकास हेतु 5 लाख रुपये की ग्रांट का चैक भेंट
मोहाली, 18 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि शिक्षा हमारे विकास की पहली सीढ़ी है और एक पढ़ा-लिखा नागरिक ही देश व समाज को सही दिशा में आगे बढ़ा सकता है। वह गांव लांडरां के सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल के विकास हेतु 5 लाख की ग्रांट का चैक स्कूल स्टाफ और गांव वासियों को भेंट करने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के विकास हेतु दिया गया योगदान समाज और देश का निर्माण करता है। खास तौर पर सरकारी स्कूलों का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। स्कूलों में अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भी जरूरत होती है और इस कमी को दूर करने हेतु सरकार को कदम उठाने चाहिएं।
जहां अन्य के अलावा, प्रिंसिपल मनप्रीत कौर संधू, सतनाम सिंह, सरपंच हरचरण सिंह, गुरजीत सिंह लंबड़दार, सुखवंत सिंह गिल, जोरा सिंह, गुरमुख सिंह पूर्व सरपंच भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा : तरुण चुघ

नई दिल्ली, 12 मई । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिले में अब तक 134358 मीट्रिक टन धान की खरीद : कोमल मित्तल

मंडियों में सूखा धान ही लेकर आएं किसान होशियारपुर, 19 अक्टूबर : जिला होशियारपुर के विभिन्न खरीद केन्द्रों में धान खरीद का कार्य रूप से चल रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कोमल...
article-image
पंजाब

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने अदालती कामकाज रखा ठप

गढ़शंकर। अमृतसर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर के प्रधान  पंकज किरपाल के नेतृत्व में वकीलों ने आज अदालती कामकाज...
Translate »
error: Content is protected !!