शिमला की रामचन्द्र चौक पर भारी लैंडस्लाइड, कई घरों को खतरा…

by

स्थिति का जायजा लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में बारिश से हो रहा नुक़सान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला शहर में जगह-जगह हो रहे लैंडस्लाइड स्थानीय लोगों के साथ राज्य सरकार के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

सोमवार देर रात शिमला के रामचंद्र चौक पर भारी लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड की वजह से कई मकान ख़तरे की जद में आ गए हैं। यहीं कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का भी सरकारी आवास है। भारी भूस्खलन की वजह से पेड़ और बिजली के खंभे चपेट में आ गए। इसकी वजह से पूरे इलाक़े में रात भर बिजली भी बाधित रही। मंगलवार सुबह विधानसभा आने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मौक़े पर पहुंचे।


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन की वजह से भारी नुक़सान हुआ है। प्रदेश भर में आपदा की वजह से इसी तरह की तस्वीर देखने के लिए मिल रही है। यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को आपदा से निपटने के लिए बड़ी योजना की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि यहां भूस्खलन की वजह से भारी नुक़सान हुआ है और कई मकान ख़तरे की जद में हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि यह डंगा एक साल पहले ही लगाया गया था और अब धराशाई हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सुनी गरीब एवं लाचार खोखाधारकों की पुकार : सुनील शर्मा बिट्टू

लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दुकानों और ग्रामीण हाट का किया शिलान्यास,   नगर निगम हमीरपुर के लिए बनाया गया है 150 करोड़ रुपये की योजना का खाका एएम नाथ। हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल में लगभग 2 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण

एएम नाथ। चौपाल  : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

38 कऱोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं को राज्य आपदा मिटिगेशन प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कर बजट जारी : सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू 15 मार्च :   मुख्य संसदीय सचिव वन ,ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा इस दिशा में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह : 333 विद्यार्थियों को डिग्री और 12 स्वर्ण पदक विजेताओं सहित 36 मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान

, विद्यार्थियों को राष्ट्र विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया एएम नाथ।  मंडी :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के पहले दीक्षांत समारोह में 333 विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!