शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में चार एस्कलेटर्स का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : प्रतिघंटा 6 हजार श्रद्धालु कर पाएंगे सफर

by
एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जाखू स्थित हनुमान मंदिर में प्रदेश के पहले आउटडोर एस्कलेटर्स का शुभारम्भ किया।
समुद्रतल से 2455 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लोगों की आवाजाही को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से नवनिर्मित चार एस्कलेटर्स का निर्माण 7 करोड़ 94 लाख रुपये से शिंडलर इंडिया द्वारा किया गया है। इन एस्कलेटर्स पर अधिकतम 6 हजार श्रद्धालु प्रतिघंटा सफर कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एस्कलेटर्स से श्रद्धालुओं को हनुमान मंदिर के सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध हुई है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एस्कलेटर्स के दोनों ओर सेफ्टी ब्रेक और एलईडी लाईट्स लगाई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन जाखू मंदिर श्रद्धालुओं के साथ-साथ शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। प्रदेश सरकार द्वारा इस धार्मिक स्थल पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, विधायक संजय रतन, नीरज नैय्यर, विनोद सुल्तानपुरी, अजय सोलंकी, नगर निगम शिमला की उप-महापौर उमा कौशल, पार्षद, प्रधान सचिव आर.डी.नजीम, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम भूपेंद्र अत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मांगों को लेकर सीटू और किसान सभा का 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, शिमला समेत सभी जिलों में प्रदर्शन

एएम नाथ।  शिमला: मजदूरों, किसानों, खेतिहर मजदूरों, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील, आउटसोर्स और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीटू और हिमाचल किसान सभा ने 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार कर्मचारी हितैषी, तो धरने पर क्यों है कर्मचारी और पेंशनर : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष सुक्खू सरकार पर बरसे कहा, चार साल पूरे होने को है लेकिन अभी भी भत्ते और ड्यूज देय एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बात हमेशा मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

64वें विशाल दंगल कार्यक्रम आयोजित……परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कई अपराधियों को गिरफ्तार किया -पिछले दो माह में नशा माफिया के खिलाफ की गई है कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला, 15  दिसंबर । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिला के इंदौरा में ‘नशा मुक्त इंदौरा’ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  उन्होंने कहा कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!