शिमला के मिडिल बाजार में गुलाब जामुन में मिले कॉकरोच और कीड़े : खाद्य विभाग ने मौके पर नष्ट करवाया सामान

by

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर की छापेमारी; संचालक को लगाई फटकार, खाद्य गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने शनिवार को खाद्य मानकों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की। विभाग की टीम ने मिडिल बाजार स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुलाब जामुन में कॉकरोच और अन्य कीड़े पाए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद टीम ने संबंधित मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया के नेतृत्व में टीम ने दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। निरीक्षण के दौरान गुलाब जामुन में कीड़े मिलने पर अधिकारियों ने गंभीर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद संचालक को कड़ी फटकार लगाई।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं

विभागीय टीम ने संबंधित संचालक को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए आवश्यक सुधार करने को कहा गया।

इस कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों की बिक्री में साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाना और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग स्ट्रॉंग रूम की जाँची व्यवस्थायें, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला 29 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज प्रातः 7:30 बजे राजकीय आईटीआई ठियोग स्थित ईवीएम स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी 17 और 18 सितंबर को आपदा प्रभावित क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण :

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 16 सितंबर को सायं 5 बजे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता पहुंचेंगे। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को आपदा राज्य घोषित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए केंद्र सरकारः विक्रमादित्य सिंह

सरकाघाट (मंडी,) 29 अगस्त- लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से हिमाचल को आपदा राज्य घोषित करके आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में भेजा पूर्व सांसद ने महिला नेत्री को अश्लील मैसेज : CPI(M) ने वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से किया बाहर : वाट्सऐप स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में CPI (M) नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को उनकी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उन्हें संस्पेंड कर दिया है। एक महिला नेत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!