शिमला ग्रामीण से लीड ना मिलना चिंताजनक, कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा न रहने पर आत्मचिंतन जरूरी : विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ। शिमला : शिमला ग्रामीण के विधायक और लोक निर्माण-शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में साफ-साफ कहा कि यहां से लीड न मिलना चिंताजनक है। उन्हीनों ने कहा की कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा न रहने पर आत्मचिंतन जरूरी है। भविष्य में ऐसा न हो, इस पर न केवल गहन मंथन किया जाएगा, बल्कि बूथ स्तर की कमेटियों का नए सिर से गठन कर सक्रिय किया जाएगा। वह खुद हर जोन में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। चुनाव में शिमला ग्रामीण में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसका उन्हें अफसोस है। वह चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में समय नहीं दे पाए। वह प्रचार में उतरते, तो कांग्रेस को लीड मिलती।
‘बतौर मंत्री पूरा करेंगे मंडी के लोगों से चुनाव में किए वादे’
कांग्रेस मुख्यालय में ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस की समीक्षा बैठक में विक्रमादित्य कहा कि हाईकमान ने उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के निर्देश दिए तो वह मजबूती से चुनाव लड़े। इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र के साढ़े चार लाख से अधिक मतदाताओं ने उन पर विश्वास जताया है। चुनाव में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। भले ही वह चुनाव में सफल नहीं हुए, लेकिन जो भी विजन उन्होंने इस संसदीय क्षेत्र के लोगों के समक्ष रखा है, उसे वह बतौर लोक निर्माण मंत्री पूरा करेंगे।

चिंतन का विषय प्रदेश में मोदी मैजिक क्यों चला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आने वाले समय में शिमला ग्रामीण समेत पूरे प्रदेश में मजबूती से विकासात्मक कार्य आगे लेकर जाना हमारी जिम्मेदारी है। सड़कों का रखरखाव, अपग्रेडेशन जैसे कामों को गति दी जाएगी। पूरे प्रदेश भर में पीएमजीवाईएस के टेंडर हो चुके है, जमीनी स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है। सड़कों के निर्माण कार्य और पुराने चल रहे कार्यों में गुणवत्ता और समय पर उन्हें पूरा करने पर ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री की अगुवाई में सरकार 15 माह से अच्छा कार्य कर रही है, सभी मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मोदी मैजिक नहीं चला प्रदेश में क्यों चला है, उसके ऊपर भी हमको चिंतन करने की आवश्यकता है। मंडी, धर्मशाला, पालमपुर में पानी की समस्या को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है।
शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के प्रत्याशी 6,448 मतों से रहे थे पीछे : कांग्रेस के गढ़ शिमला ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में 6,448 मतों की लीड मिली थी। शिमला ग्रामीण में 133 बूथ हैं। इनमें से सिर्फ 33 बूथों पर कांग्रेस को लीड मिली है। बाकी 100 बूथों पर भाजपा के प्रत्याशी बाजी मार गए। ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपनी बात रखी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएचसी अशला में लैब टेस्ट सुविधा शुरू : 110 प्रकार के टेस्ट होंगे निःशुल्क

एएम नाथ।  करसोग, 28 फ़रवरी :  राज्य सरकार के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य खंड करसोग के अंतर्गत एक नई पहल करते हुए दूरदराज़ क्षेत्र सीएचसी अशला में आज से लैब टेस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत : ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी

ऊना : कुरियाला में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अतुल शर्मा कुरियाला का रहने वाला था, जो खुद ट्रैक्टर चला रहा था। इस घटना में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश की पहली एफआईआर दर्ज : नए कानून के हिसाब से सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में

नई दिल्ली । भारतीय न्याय संहिता के तहत सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में नए कानून के हिसाब से पहली एफआईआर दर्ज हो गई है। देर रात पैट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने देखा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

में नहाने गए चार लोगों की मौत… एक-दूसरे को बचाने में चारों की गई जान

एएम नाथ । धर्मशाला :  गर्मी से राहत पाने के लिए खड्डों-नालों में उतरना जानलेवा साबित होने लगा है। चार जिलों में खड्डों-नालों में पांच लोग डूब गए। चार के शव बरामद हो गए...
Translate »
error: Content is protected !!