महिला का शव बरामद, दुपट्‌टे से गला घोटने के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, प्रेमी ने भी फंदा लगाकर दी जान

by

बठिंडा : बठिंडा के गांव गिलपति के समीप नहियावाला रोड़ पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर दुपट्‌टा आदि से गला घुटने के निशान पाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर गांव बलाड में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका बरामद हुआ है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक महिला की पहचान मंजीत कौर निवासी गांव सिवियां के तौर पर हुई है। मृतक महिला का पति लकड़ी का मिस्त्री है। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस जगह से महिला का शव बरामद हुआ है, वहीं पर उसकी स्कूटी भी खड़ी थी। महिला के गले पर दुपट्टे आदि से गला घोटने के निशान थे तथा शव को घसीटने के भी निशान बने हुए थे। परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रेमी ने की फंदा लगाकर आत्महत्या : गांव बलाड़ मेहमा के सरकारी स्कूल में पेड़ के साथ एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था के वालंटियर एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। थाना नहियावाला पुलिस की उपस्थिति में संस्था सदस्यों नें शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक की पहचान सतनाम सिंह (40 वर्ष) निवासी गांव बलाड़ मेहमा के तौर पर हुई।

मृतक व्यक्ति सुबह मिली मृत महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली हो। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिलाओं के फोन का इस्तेमाल कर कई जगह की थीं इंटरनेट कॉल्स : अमृतपाल की 23 मार्च की आखिरी लोकेशन यूपी के लखीमपुर खीरी में

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार की गईं महिलाओं बलजीत कौर व बलवीर कौर के फोन का इस्तेमाल कर दिल्ली समेत कई जगह इंटरनेट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर 18 घोटाले करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा : शराब दुकानों की नीलामी और भूमि खरीद में घोटाला होने का जयराम ठाकुर ने किया दावा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सौंपा ज्ञापन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को जहां बिलासपुर में समारोह मनाया, वहीं शिमला में भाजपा ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर साहिब में शुरू हुआ दो दिवसीय लोहड़ी मेला : पहले दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था

बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 जवान किए तैनात मेला परिसर में बनाया पुलिस सहायता कक्ष, जेब कतरों व असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए लगाए...
article-image
पंजाब

भारतीय सैनी भाईचारे की मीटिंग इब्राहिमपुर में सम्पन्न हुई,समाज के सभी वर्गों की सेवा करने का लिया गया प्रण

गढ़शंकर – भारतीय सैनी समाज की विशेष मीटिंग गढ़शंकर के गांव इब्राहिमपुर में हरवेल सिंह के घर पर सम्पन्न हुई। इस मीटिंग में सैनी समाज के सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक बुद्धिजीवी शामिल हुए मीटिंग...
Translate »
error: Content is protected !!