शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो

by

कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

सुक्खू सरकार से सिरमौर पर श्वेत पत्र और किशाऊ परियोजना पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा

एएम नाथ। नाहन : हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ। बिंदल ने पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान दीवारों और साइन बोर्ड पर ‘वोट चोर’ लिखा गया तथा पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने की घटना भी सामने आई। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कानून सत्तापक्ष और विपक्ष के लिए अलग-अलग नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार पर राजनीतिक दबाव के कारण कानून के दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
सोलन में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर भी बिंदल ने निशाना साधा। उन्होंने इसे कांग्रेस की अंदरूनी नाराजगी और अंतर्कलह का परिणाम बताते हुए कहा कि नेताओं को अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखनी चाहिए।
चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के विरोध पर बिंदल ने कहा कि चुनाव जीतने पर आयोग को सही और हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों के समर्थन में ठोस तथ्य सामने रखने को कहा।
बिंदल ने सुक्खू सरकार से सिरमौर में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने नाहन मेडिकल कॉलेज के आधारभूत ढांचे पर भी समयबद्ध जवाब मांगा।
किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना को लेकर उन्होंने सरकार से प्रदेश के बिजली और वित्तीय हिस्से तथा सिरमौर के किसानों को मिलने वाले सिंचाई पानी की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सिरमौर दौरे के रद्द होने पर भी उन्होंने सवाल उठाए और प्रशासनिक तैयारियों पर हुए खर्च तथा लंबित घोषणाओं की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप ने अधिकारियों के साथ किया धामी कॉलेज का दौरा

शिमला 02 फरवरी – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज राजकीय महाविद्यालय धामी का निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजकीय महाविद्यालय धामी मतगणना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनटीटी भर्ती में लग रहे धांधली के आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष : सुक्खू सरकार की मेहरबानी से प्रदेश में सक्रिय हैं आऊटसोर्स माफिया : जयराम ठाकुर 

हमने पहले ही कहा था कि आउटसोर्स माफिया एडवांस में बेच रहे हैं नौकरियां ,  सराज विधान सभा के धार्मिक आयोजनों में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और संकल्प सिद्धि के हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेस क्लब कुल्लू ने डीसी आशुतोष गर्ग को किया सम्मानित

कुल्लू 23 जनवरी :  सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने व लोगों की फीडबैक प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया सेतु की भूमिका निभाता है ।मीडिया की फीडबैक से प्रशासनिक मशीनरी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC हेमराज बैरवा ने किया जिला स्तरीय नागनी माता मेले का शुभारंभ : स्वच्छता, विकास और जनकल्याण के लिए मंदिर कमेटी की सराहना, TB उन्मूलन में सहयोग का किया आग्रह*

एएम नाथ। नूरपुर, 19 जुलाई। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज भव्य शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय नागनी माता मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं...
Translate »
error: Content is protected !!