शिमला में दुनिया का दूसरा सबसे लंबा बनेगा रोपवे 14..69 किलोमीटर: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री

by

शिमला : शिमला में दुनिया का दूसरा सबसे लंबा 14..69 किलोमीटर रोपवे बनेगा, शिमला में स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रिया की तर्ज पर रोपवे बनाए जाएंगे यह बात डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को शिमला में प्रेस कॉफ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि शिमला शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रोपवे प्रोजेक्ट पर 1546.04 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। अक्टूबर तक इसके लिए टेंडर लगाए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की फंडिंग 80:20 के अनुपात यानी 80 फीसदी सेंटर शेयर और 20 फीसद स्टेट शेयर होगा। उन्होंने कहा कि न्यू डवलपमेंट बैंक इस प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए राजी हो गया है।
बैंक के निदेशक व रोपवे बनाने वाली चार कंपनियों से हाल के ऑस्ट्रिया दौरे के दौरान बातचीत हो गई है। चारों कंपनियां शिमला में रोपवे बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रोपवे पांच लेन का बनेगा। इसकी ट्राली 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रोपवे में तारादेवी से लेकर पुराना बस अड्डे, जाखू, छोटा शिमला, संजौली, ढली को मिलाकर 15 स्टेशन बनेंगे। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट को लेकर ऑस्ट्रिया दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शहर में जिस गति से ट्रैफिक बढ़ रहा है उसके लिए नए विजन के तहत कार्य करने की जरूरत है।
डिप्टी CM ने कहा कि ढली लोकल डिपो पूरी तरह से इलेक्ट्रिकल बनाया जाएगा। ढली डिपो से जल्द डीजल से चलने बसें हटा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एमसी चुनाव के कारण लगी आचार संहिता हटते ही 20 नई इलेक्ट्रिक बसें शिमला को मिलेगी जबकि 50 ई-बसें दिवाली पर शिमला शहर के में दौड़ेगी। इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए तारादेवी व टूटीकंडी में स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमेंट के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी : सरिया के दाम भी पिछले तीन दिन में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए

ऊना : विधानसभा चुनावों के बाद महंगाई का झटका देते हुए सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है सरिया के दाम भी पिछले तीन दिन में 100...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार

एएम नाथ।  करसोग  :  मॉनसून सीजन: नदी नालों में कूड़ा कचरा फैंकने से पानी का रास्ता हो जाता हैं अवरुद्ध, बढ़ता हैं आपदा का खतरा  ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार के स्वयंसेवियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना में शामिल होने का आम नागरिकों के लिए अवसर, ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

देशभक्ति से प्रेरित उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। भारतीय सेना ने टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 13वां विशाल भंडारा का शुभारंभ

गढ़शंकर l श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां विशाल भंडारा...
Translate »
error: Content is protected !!