शिमला में सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए 09 फरवरी को होंगे साक्षात्कार : इच्छुक आवेदक अनिवार्य दस्तावेजों के साथ पहुंचे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला

by
शिमला 06 फरवरी – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, बैंकिंग सेक्टर के लिए जिला शिमला में सेल्स ऑफिसर के 20 पद निकाले गए है, जिसके लिए 09 फरवरी 2024 को प्रातः 10:30 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे जिसमे इच्छुक आवेदक अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूमे सहित पहुंचना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए वेतन 2.5 से 3.95 लाख रुपए प्रति वर्ष तथा प्रोत्साहन देय होगा और जिसमें शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, आयु वर्ग 23 से 25 वर्ष तक के इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योगता रखते हो, उनका नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है जो सम्बंधित साईट eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण घर बैठे कर सकते है
सीमा गुप्ता ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 9815703430 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं पुलिस की बड़ी कामयाबी, 518.4 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ l घुमारवीं : घुमारवीं  पुलिस ने सोमवार को कीरतपुर नेरचैक मनाली फोरलेन पर नियमित गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान बलोह टोल प्लाजा के पास भारी मात्रा में 518.4 ग्राम चिटटे के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शुभारम्भ

एएम नाथ। मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं दीप प्रज्ज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन मंडी ने मुख्यमंत्री को...
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह

शिमला   :  जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त, 2023 तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस संदर्भ में उपायुक्त शिमला, आदित्य नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व स्तनपान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हलकों में पंचायत समिति उपचुनाव में काग्रेस को मिली हार : दिज्गजों के हलकों में 5 महीने में ही मतदाताओं का फैसला काग्रेस के खिलाफ

ऊना : प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनने के पांच महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के विधानसभा हलकों में पंचायत समिति उपचुनावों में काग्रेस सर्मिथत प्रत्याशियों को मिली हार और गगरेट विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!