शिमला शहर में नहीं चलेंगी 100 प्राइवेट बसें : क्या रहेगा विकल्प?

by

एएम नाथ । शिमला :  राजधानी शिमला में सोमवार को निजी बसें नहीं चलेगी। शिमला में मिनी बस चालक एवं परिचालक संघ हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में लोगों को सप्ताह के पहले दिन ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शिमला शहर में चलने वाली 100 निजी बसें कल नहीं चलेंगी। हालांकि 100 सरकारी बसें चलेंगी।

नौकरी पेशा लोगों के लिए स्कूल एवं कालेजों के बच्चों को बसों की हड़ताल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी परेशानी आ सकती है।

सरकारी पर रहेगी अब ज्यादा निर्भरता :  निजी की हड़ताल के कारण सरकारी बसों पर ही ज्यादा निर्भरता रहेगी। ऐसे में आफिस, अस्पताल, स्कूल या कालेज जाने के लिए आपकों लगभग आधा या एक घंटा पहले निकलना पड़ेगा। शिमला शहर में निजी बस चालक परिचालक संघ ने मांगे पूरी नहीं होने के कारण हड़ताल का निर्णय लिया है।

इनकी मुख्य मांग शहर के 40 किलोमीटर बाहर से आने वाली बसों को पुराना बस स्टैंड की बजाय सीधे आइएसबीटी भेजना है। निजी बस चालक एवं परिचालक संघ के अध्यक्ष अखिल गुप्ता का कहना है कि 40 किलोमीटर बाहर से आने वाली बसों के पुराने बस स्टैंड आने के कारण शहर में जाम की समस्या पैदा होती है। इससे निजी बसें दिनभर जाम में फंसी रहती हैं और उनके रूट भी छूट जाते हैं। शनिवार को एचआरटीसी की ओर से 18 बसों को रूटों को पुराना बस स्टैंड की बजाय सीधे आइएसबीटी करने को लेकर आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन निजी बस चालक एवं परिचालक संघ और निजी बस संचालक संघ इससे खुश नहीं हैं।

इनका कहना है कि जिन बसों के रूट डायवर्ट किए गए है। यह बसें ज्यादात्तर लांग रूटों पर चलती है। जबकि सबसे ज्यादा परेशानियां शिमला डिविजन एक और दो की बसों के कारण होती है।

निजी बस संचालक संघ के महासचिव सुनील चौहान का कहना है कि एचआरटीसी की स्कूल बसें एवं डीजल भरवाने के लिए वर्कशाप गई बसे बिना रूट के शहर में सवारियां उठाती है। इसके कारण निजी बसों को सवारियां नहीं मिल पाती है।

ऐसे में उन्होंने मांग उठाई है कि यह बसें सवारियां नहीं उठाए। हालांकि इन मांगों को 13 अक्तूबर को पहले हड़ताल का फैसला लिया गया था, लेकिन परिवहन विभाग एवं एचआरटीसी प्रबंधन के साथ हुई बैठक में आश्वासन मिलने के बाद यह फैसला टाल दिया गया था। आश्वासन के बाद अभी तक मांगे पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में सोमवार को निजी बसों की हड़ताल रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर : किसके सिर सजेगा ‘ताज’, जानें क्या है Exit polls में अनुमान

 जम्मू-कश्मीर चुनाव पर सभी की निगाहें इस समय  हैं। वहां 10 साल बाद चुनाव हुए थे। देश का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसे लेकर काफी उत्सुकता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सुप्रीम कोर्ट में ख़ून के थक्के जमने की बात स्वीकार कर चुकी है, सारी मौतें वैक्सीन के कारण : डॉ. सुसन राज

नई दिल्ली। बिना किसी बीमारी या चेतावनी के लगातार अचानक युवाओं की मृत्यु क्यों हो रही है? क्या ये कोरोना के वैक्सीनेशन का दुष्परिणाम है? क्योंकि कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार से महिला ने दागीं गोलियां : एक के बाद एक किए 5 हवाई फायर

लुधियाना : पंजाब में हथियारों को प्रमोट करने वाले गानों पर बैन है, वहीं सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो शेयर और वीडियो अपलोड करने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंद्ध है। बावजूद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश : पनवेल में गाड़ी पर हमले की थी योजना – साजिश को रचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मुबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले की योजना बनाई गई थी। इस साजिश को रचने वाले 4...
Translate »
error: Content is protected !!