शिरोमणि अकाली दल की गढ़शंकर में बैठक आयोजित : पंजाब सरकार का सारा ध्यान केजरीवाल की सेवा संभाल पर – प्रेम सिंह चंदूमाजरा –

by

गढ़शंकर, 23 नवम्बर : शिरोमणि अकाली दल बादल की गढ़शंकर में एक विशेष बैठक पूर्व विधायक स. सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां के नेतृत्व में उनके निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद तथा श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके के प्रभारी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने शिरकत की। इस मौके सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ब्लॉक समिति, जिला परिषद, एसजीपीसी तथा सरपंची के चुनावों संबंधी पार्टी को मजबूत बनाने हेतु नीतियों तथा योजनाबंदी संबंधी लामबंद किया। इस मौके प्रेस भेंट दौरान संबोधित करते प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते कहा कि पंजाब सरकार का ध्यान बिल्कुल भी पंजाब के लोगों की और नहीं है बल्कि सरकार का सारा ध्यान केजरीवाल की सेवा संभाल पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों की हालत बहुत बुरी है। किसानों को नैनी यूरिया के नाम पर लूटा जा रहा है। उन्होंने किसानों को मुआवजा, सब्सिडी आदि न देने का भी पंजाब सरकार पर आरोप लगाया और सरकार पर माइनिंग आदि को पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय लावारिस है तथा पंजाबी खुद को लूटा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह भुल्लेवाल राठां के साथ जत्थेदार बूटा सिंह, हरजीत सिंह भातपुर, तरलोक सिंह नागपाल, राजिंदर सिंह शूका, दया सिंह, जिंदर सिंह गिल, मास्टर बलवीर सिंह, तरसेम किसाना, महिंदर सिंह चाहलपुर, चरणजीत सिंह नमोलियां, नंबरदार जसकमल सिंह ढाडा, गगनदीप सिंह ढाडा, महिंदर सिंह , ए. एस. परमार, अजय खेपड़, सुरिंदर दारापुरी, इकबाल सिंह खेड़ा, रवि राल, रमनप्रीत ढिल्लों, अनमोल राणा, गुरदयाल दुगरी, बरिंदर बिंजों और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 साल के बच्चे पर बेरहमी : चाची ने गर्म तवे और चिमटे से पीटा

शरीर पर मिले चोट और जलने के गहरे निशान; स्कूल पहुंचा बच्चा तो वीडियो बना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, संस्था की मदद से अस्पताल में भर्ती बरनाला। सतलुज ब्यास टाइम्स। बरनाला में एक...
article-image
पंजाब

विकास खोखले दावों से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति से होता है: सांसद मनीष तिवारी

गांव लोहारी में स्ट्रीट लाइटों के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान रोपड़: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास खोखले दावों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अय्याश प्रोफेसर ने 20 साल में 30 से ज्यादा छात्राओं का किया यौन शोषण : पॉर्न साइट पर करता था अपलोड

हाथरस। बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर वीडियो कालेज की छात्राओं के हैं। कई वीडियो उसने पोर्न साइट पर...
article-image
पंजाब

बीवी की घसीट कर ले गए जेल…काल कोठरी से चीख पड़े इमरान खान, शाहिद अफरीदी को दिया सीक्रेट मैसेज

ईस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान बॉर्डर के अलावा एक और युद्ध का सामना कर रहा है, जो उसके घर में ही चल रहा है. ये युद्ध लड़ रहे हैं इमरान खान और उनके सपोर्टर्स. हाल ही...
Translate »
error: Content is protected !!