शिरोमणी कमेटी प्रधान धामी ने की पीयू की चैंपियन बनी खालसा कालेज की फुटबाल टीम की हौसला अफजाई

by

कालेज में नई बनी कंप्यूटर लैब व सैमीनार हाल का किया उद्घाटन
गढ़शंकर। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के इंटर कालेज फुटबाल मुकाबलों में शानदार जीत हासिल करके चैंपियन बनी बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की टीम की हौसला अफजाई कर ने के लिए गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एड्वोकेट हरजिंदर सिंह धामी विशेष तौर पर कालेज पहुंचे। उनके कालेज पहुंचने पर प्रिंसीपल डा. हलजीत सिंह व समुह स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान धामी ने पंजाब यूनिवर्सिटी की चैंपियन बनी फुटबाल टीम के खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए शानदार प्राप्ति के लिए बधाई दी तथा फुटबाल के फैलाब के लिए कालेज द्वारा ओलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान प्रधान धामी ने कालेज में एलूमनी एसोसिएशन द्वारा प्रधान कैप्टन आरएस पठानिया के प्रयासों से नई बनी कंप्यूटर लैब व कामर्स विभाग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिरोमणी कमेटी का ये अदारा लगातार तरक्की की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने खेलों के विकास के लिए एक लाख रुपए माल्य सहायता देने का भी एलान किया। कालेज प्रिंसीपल बलजीत सिंह ने एड्वोकेट धामी का कालेज पहुंचने पर स्वागत करते हुए कालेज द्वारा विद्यार्थियों की भलाई के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला तथा एडवोकेट धामी को सम्मान में पुस्तकों का सैट भेंट किया। इस दौरान विशेष तौर पर मौजूद रहे कालेज के पूर्व प्रिंसिपल डा. प्रीत महिंदर पाल सिंह ने फुटबाल खिलाड़ियों को इनाम के तहत 11 हजार रुपए की राशी भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फुटबाल के क्षेत्र में पिछले समय में की मेहनत रंग लाई है। उलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी के प्रधान डा. हरविंदर सिंह बाठ ने कमेटी द्वारा फुटबाल खेल के फलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों संबंधी शिरोमणी कमेटी प्रधान को जानकारी देते हुए बताया कि फुटबाल कोच हरदीप सिंह गिल व खिलाड़ियों की मेहनत से टीम को यह जीत हासिल हुई है। इस दौरान कैप्टन आरएस पठानिया प्रधान एलूमनी एसोसिएशन ने एसोसिएशन द्वारा कालेज के विकास के लिए किए प्रयासों की जानकारी सांझी की। मौके पर डा. प्रीत महिंदर पाल सिंह, कैप्ट आरएस पठानिया, डा. हरविंदर सिंह, योगराज गंभीर, अमनदीप सिंह, शलिंदर सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां को उम्रकैद …मुझे दादी के पास सोना : इतना सी बात पर मां ने बेटे को चाकू घोंपकर मारा था

जालंधर  ; मामूली बात पर बेटे की हत्या करने वाली मां को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. यह मामला साल 2020 का है, जब जालंधर के सोहल जगीर गांव में मां ने...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकरण

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकर एएम नाथ। चम्बा जवाहर नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को कक्षा 6 में प्रवेश दिलाने के इच्छुक अभिभावक प्रवेश...
article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग में आई तेजी, अब तक 58679 मीट्रिक टन गेहूं की हुई लिफ्टिंग : DC ने लिफ्टिंग का रोजना का लक्ष्य पूरा करने संबंधी दिए अधिकारियों को निर्देश

होशियारपुर, 26 अप्रैल: होशियारपुर जिले की मंडियों में बीती शाम तक 141983 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि 141721 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जानकारी देते हुए डिप्टी...
article-image
पंजाब

स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट लागू करने वाला पहला राज्य बना पंजाब, सीएम मान ने दी मंजूरी

चंडीगढ़। पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट, 2024 को लागू करने की स्वीकृति दे...
Translate »
error: Content is protected !!