शिव कैलाशों रे बासी भजन सुना कर खूब नचाए श्रद्धालु : बद्दी में गद्दी समुदायत ने मनाया शिव नुआला कार्यक्रम

by

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठा वार्षिक विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जीएस रिजॉर्ट में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज रहे। कार्यक्रम की शुरूआत छोटे बच्चों के ग्रुप नृत्य, गीत व कविताओं से हुई। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद अमन भरमौरी ने पहाड़ो रीए रानिए, बहादुर भारद्वाज ने ढोल जलवोणया गीत पेश कर वाहवाही लूटी। प्रवीण क पूर ने धूड़ू जोगी गीत प्रस्तुत कर लोगों की शिव की भक्ति से जोड़ा। राज जैरी ने तेरा मेरा लगन गीत प्रस्तुत किया।

देरशाम पंडित संजीव कुमार ने शिव नुआला का पूजन कराया। इसमें 32 कोठे बनाए गए जिसमें विभिन्न प्रकार का अनाज व फ्रूट व मिठाइयां डाली गई। पूजन के बाद सुनील राणा ने मंच संभाला। नुआले की एंजलियां पेश करने के बाद उन्होंने शिव कैलाशों से बासी भोली धारों से वासी समेत दर्जन भजन सुना कर उपस्थित लोगों को भरपूर मनोरंजन किया।
यह कार्यक्रम सुबह शनिवार रात से रविवार सुबह पांच बजे तक चला जिसमें गद्दी समुदाय के लोगों ने महादेव में अपनी भक्ति रखते हुए पूरी रात जागते रहे।

शाम पांच बजे से चंबयाली धाम का आयोजन किया गया। यह धाम देर शाम तक चलती रही और लोगों ने इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। सोसायटी के प्रधान संजीव ठाकुर, शिव दीप, रमेश कपूर, मान सिंह, रवि भरमौरी, मुकेश, शमी ठाकुर, अंजना ठाकुर, पूजा ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 IPS अधिकारी सस्पेंड : मशहूर अभिनेत्री को गिरफ्तार कर 40 दिनों तक रखा हिरासत में – कादंबरी जेठवानी के उत्पीडऩ मामले में बड़ी कार्रवाई

मुंबई i: आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए रविवार को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। आंध्र प्रदेश सरकार ने मुंबई में एक अभिनेत्री और मॉडल को गलत तरीके...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नेशनल हाइवे के मोटर मार्ग को बहाल करने के लिए किया 201 करोड़ का तत्काल प्रावधान : 20 सितंबर तक मनाली तक नेशनल हाइवे बहाल करने का लक्ष्य : अजय टम्टा

सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का सराज दौरा आपदा से नष्ट हुए नेशनल हाइवे को दुबारा से बेहतरीन तरीके से बनाएगी केंद्र एएम नाथ। मंडी :  पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में 1200 से अधिक कांस्टेबल और महिला सब-इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप पुलिस विभाग में सुधारों पर बल देते हुए कहा कि बदलती तकनीक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित : भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये,

ऊना, 26 नवम्बर – आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के...
Translate »
error: Content is protected !!