शिवरात्रि पर मंदिर पहुंचे पत्नी के साथ सीएम भगवंत मान : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

by

चंडीगढ़  :  देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिव मंदिर में माथा टेका। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

महाशिवरात्रि की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मैं अपने परिवार के साथ मोहाली फेज 11 स्थित शिव मंदिर में माथा टेका। पंजाब और पंजाबियों की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ शिव मंदिर पहुंचे थे।  भगवान शिव के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। यहां पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज कर रहे हैं। हम 13 जरनैल को संसद भेजने जा रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा हम आपसे वादा किया है कि हम पैसा कमाने या फिर घोटाले करने के लिए नहीं आए हैं। हम अलग-अलग क्षेत्र से आए हैं। हमसे जितनी चाहे सेवा करा लो, हम थकते नहीं। सीएम मान ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के हाथ को मजबूत करना है।  अगर दिल्ली से 7 सीटें आएंगी तो आप बड़ी शक्ति के तौर पर उभरेगी। केजरीवाल को एक फौज दे दीजिए, 13 जरनैल हम पंजाब से भेज रहे हैं, केजरीवाल जी को 7 जरनैल दे दीजिए, फिर किसी की मजाल नहीं होगी कि हमारी सरकार को कोई रोक ले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला का चैंपियनशिप में पूरा सहयोग देगा युवा खेल भलाई बोर्ड : राजीव वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की एक विशेष मीटिंग का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स करतारपुर रोड, कपूरथला में किया गया। इस मीटिंग में युवा खेल भलाई बोर्ड एंवम जिला वुशू ऐसोसिशन आफ कपूरथला...
article-image
पंजाब

सड़क पर आवारा पशु आने से गाडी खेत मे पलटी, चालक बाल बाल बचा

गढ़शंकर, 8 जुलाई : गढ़शंकर-बंगा रोड पर गुरुद्वारा मट साहिब के पास सड़क पर अचानक आवारा पशु आने के कारण टाटा 407 गाड़ी खेत मे पलट गई, इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 क्विंटल चूरापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार : समराला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा

समराला :   पुलिस और सीआईए स्टाफ खन्ना ने एक संयुक्त अभियान में हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशीली दवाओं की सप्लाई चेन को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। माछीवाड़ा-समराला रोड पर गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप के आरोप में ऊना के एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज : शादी का दिया झांसा ,फिर किया ऑफिस और रेस्ट हाउस में रेप… हिमाचल के युवा एसडीएम पर युवती ने लगाए आरोप

रोहित जसवाल / एएम नाथ l ऊना :  जिला ऊना के एक एसडीएम पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाएं हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने पुलिस थाना...
Translate »
error: Content is protected !!